Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
  • अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
  • खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
  • चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
  • हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
  • देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता से मिलेगा शस्त्र लाइसेंस?
  • देवप्रयाग हादसा: खाई से नदी में गिरी इनोवा, SDRF ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
  • हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
  • NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
Tuesday, June 2
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»रामनगर में भीषण सड़क हादसा: दो डॉक्टर गंभीर घायल, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर — इलाके में हड़कंप
उत्तराखंड

रामनगर में भीषण सड़क हादसा: दो डॉक्टर गंभीर घायल, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर — इलाके में हड़कंप

news61ukBy news61ukFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

रामनगर: नैनीताल जनपद के रामनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक पिकअप वाहन और कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं दोनों कार सवार युवक युवती डॉक्टर बताए जा रहे हैं.
घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एनेस्थेजिया विभाग के पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति और डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर गर्जिया की ओर जा रहे थे, तभी रिंगोड़ा के पास उनकी कार की सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय स्तर पर बंजी जंपिंग में कार्यरत कुछ युवाओं ने तुरंत घायलों की मदद की, उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई थी और 7:30 बजे दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि दोनों गंभीर घायल डॉक्टर हैं. महिला डॉक्टर डॉ. प्रस्तुति के सिर पर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, उनके सिर की हड्डियां तक दिखाई दे रही थी. अस्पताल में उनके सिर पर टांके लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं.

चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के चलते और स्वयं घायलों के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. फिलहाल दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से बरेली भेज दिया गया है. घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर

June 2, 2026
Read More

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त

June 2, 2026
Read More

खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”

June 2, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर

June 2, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर

June 2, 2026 उत्तराखंड

नशे के खिलाफ सभी एजेंसियां मिलकर करें निर्णायक कार्रवाईः डीएम युवाओं को नशे से बचाने…

Read More

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त

June 2, 2026

खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”

June 2, 2026

चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।

June 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर

June 2, 2026

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त

June 2, 2026

खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”

June 2, 2026
Most Popular

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर

June 2, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.