Dehradun: राज्य सरकार ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की धामी सरकार ने आदेश जारी करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया है कि उपनल से लगे कार्मिकों को भी ‘समान कार्य–समान वेतन’ का लाभ दिया जाए। आदेश के अनुसार, यदि उपनल कर्मचारी किसी विभाग में वही कार्य कर रहा है जो नियमित कर्मचारी करते हैं, तो उसे न्यूनतम वेतनमान (एंट्री पे), मानदेय और निर्धारित भत्तों में समानता सुनिश्चित की जाए।
राज्य में करीब 22–25 हजार उपनल कार्मिक कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 18–20 हजार कर्मचारी सीधे इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। कई श्रेणियों में वेतन वृद्धि 3,000 से 10,000 रुपये या इससे अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
सरकार ने सभी विभागों को वेतन विसंगतियों को तत्काल समाप्त करने तथा 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह है। उनका कहना है कि इससे वर्षों से बनी वेतन असमानता दूर होगी और कार्यस्थल पर पारदर्शिता बढ़ेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अलर्ट उत्तराखंड: पूरे प्रदेश में हाइ-टेक पुलिस वेरीफ़िकेशन ऑपरेशन शुरू
- विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म बढ़ा: महाराज
- खटीमा में CM धामी का बड़ा तोहफा! अधिवक्ताओं के लिए 1 करोड़ से बने आधुनिक चेम्बर का लोकार्पण
- साइकिल के साथ फिटनेस का संकल्प, देहरादून में 1000+ प्रतिभागियों ने रचा नया जोश
- ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार
- स्पीड का कहर! हल्द्वानी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा बना जानलेवा, महिला दरोगा के पति की मौत
- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें दर्शन तिथि और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी
- डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
- रुद्रपुर : कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- Big Breaking: उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, CM धामी ने किया जोरदार स्वागत… प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ
Monday, February 16

