Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
  • देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव
  • सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
  • शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज
  • पंतनगर किसान मेले में छाया कृषि ड्रोन, 5 मिनट में 1 एकड़ स्प्रे
  • उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • देहरादून: डोईवाला शुगर मिल में बड़ा हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
  • हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लाइव आकर की खुदकुशी की कोशिश, जंगल से पुलिस ने बचाया
Monday, March 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»सीएम निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव का धराली दौरा, राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण
उत्तराखंड

सीएम निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव का धराली दौरा, राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण

news61ukBy news61ukAugust 10, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, धराली में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण
  • SDRF, ITBP और स्वास्थ्य टीमों का हौसला बढ़ाया, आज 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
  • आपदा के बीच रक्षाबंधन का संदेश, स्वास्थ्य कर्मियों ने बांधी राखियां, मिला सुरक्षा का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शनिवार को रक्षाबंधन के दिन सीधे ग्राउंड जीरो धराली पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की कमान अपने हाथों में लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों, SDRF, NDRF, ITBP और स्थानीय स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। आज शनिवार को 158 लोग चिन्यालीसौड़ और 170 लोग मातली हेलीपैड पर पहुंचे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।

धराली पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया, जब चिकित्सा स्टाफ व महिलाओं ने स्वास्थ्य सचिव को राखी बांधकर अपना स्नेह और विश्वास जताया। डॉ. राजेश कुमार ने सभी को आश्वासन दिया “स्वास्थ्य विभाग आपके साथ खड़ा है, जरूरत पड़ी तो चौबीसों घंटे यहां रहेंगे।”

राहत व बचाव मोर्चे का जायजा, जवानों के साथ किया भोजन

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने SDRF, NDRF और ITBP के जवानों से मुलाकात कर उनके जज़्बे की सराहना की। उन्होंने SDRF जवानों के साथ दोपहर का भोजन किया और कहा कि कठिनतम परिस्थितियों में भी आपकी सेवा भावना अद्वितीय है।

घायलों से मुलाकात, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी

धराली में घायल और बीमार लोगों से मिलकर स्वास्थ्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि सभी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत और निरंतर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने भविष्य में इस क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य योजना तैयार करने की घोषणा की, ताकि आपदा जैसी परिस्थितियों में किसी को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े।

राहत शिविरों का निरीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण

धराली पहुंचने से पहले डॉ. आर. राजेश कुमार ने चिन्यालीसौड़ हेलीपैड और मातली स्थित ITBP राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां यात्रियों और आपदा प्रभावित लोगों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शिविर में मौजूद महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने भी उन्हें राखी बांधी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा त्योहार पर अपने घर से दूर रहकर सेवा में जुटी हमारी टीम का यह समर्पण अविस्मरणीय है।

24 घंटे तैनात स्वास्थ्य टीमें

स्वास्थ्य विभाग ने चिन्यालीसौड़ से धराली तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के नेतृत्व में कई स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की है, जो लगातार 24 घंटे लोगों के स्वास्थ्य की जांच, उपचार और सहायता में जुटी हैं। जिला चिकित्सालय में भी स्वास्थ्य सचिव ने आपदा में घायल मरीजों का हालचाल लिया और प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कमी न रहे।

इस मौके पर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य गढ़वाल मंडल डॉ. सी.पी. त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, राज्य नोडल अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल, नोडल अधिकारी चिन्याली डॉ. विनोद कुकरेती एवं नोडल अधिकारी मातली डॉ. बी.एस. पांगती मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

March 16, 2026
Read More

देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव

March 16, 2026
Read More

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

March 16, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण…

Read More

देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव

March 16, 2026

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026

शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।

March 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

March 16, 2026

देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव

March 16, 2026

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.