नई दिल्ली: कर्तव्यपथ पर जनहित सर्वोपरि के लक्ष्य को ध्येय बनाकर धरातल पर आम लोगों के प्रति अपनी राजनीतिक पृष्टभूमि औऱ पहचान को समर्पित करते आये गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने हमेशा राज्य हित में अनेकों विकास कार्य केंद्र से स्वीकृति कराये.
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तथा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु औपचारिक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।
सांसद बलूनी ने कहा कि गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के शैक्षिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
गढ़वाल सांसद बलूनी ने आगे कहा कि गैरसैंण सहित पूरे पर्वतीय अंचल के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती प्राप्त होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

