अभियुक्त के वाहन स्विफ्ट डिजायर को किया सीज
कोतवाली डोईवाला:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चौकी जौलीग्रान्ट के पास चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक उक्त वाहन का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, संदिग्धता के आधार पर कार की तलाशी ली गयी तो वाहन चालक सनी कटारिया के पास से एक 12 बोर का अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के वाहन स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-08-एवाई-2447 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 87/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* सनी कटारिया पुत्र श्री संजय कुमार निवासी ग्राम बसेड़ी खादर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, (उम्र 24 वर्ष)
बरामदगीः
01- 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर
02- वाहन संख्या: यू0के0-08-एवाई-2447 (स्विफ्ट डिजायर कार) ।
पुलिस टीम-
01- उ0नि0 श्री नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी जौली ग्रान्ट
02- का0 धर्मेन्द्र
03- का0 सुनीत चौधरी
04- का0 अखिलेश यादव
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चारधाम यात्रा बस संचालन: 60-40 अनुपात में चलेंगी बसें, 30 मार्च को निकलेगी लॉटरी
- उधम सिंह नगर में भीषण टक्कर: कार-बाइक एक्सीडेंट में 2 की जान गई
- रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश
- देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू: 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में
- भर्ती नियमों में बदलाव: युवाओं को राहत, आयुसीमा में छूट लागू
- देहरादून: एजुकेशन हब बना गैंगवार का अड्डा, व्हाट्सएप गैंग और दहशत मार्च से बढ़ी चिंता
- देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों के शोर मचाने पर भागा शोएब
- देहरादून मर्डर केस: छात्र दिव्यांशु की बेरहमी से हत्या, 5 फरार आरोपी—ढाबा संचालक पर भी शक
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीलिंग, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
- शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: 22 साल बाद मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान
Thursday, March 26

