हरकी पैडी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नदी उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां विधिवत गंगा का पूजन करने के बाद उन्होंने भारत की नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखने का सकंल्प दिलाया।
हरकी पैडी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम हरकी पैडी ब्रहमकुंड से आज मां गंगा की साक्षी में ये संकल्प लेते हैं कि भारत की समस्य नदियों का हम मां के समान सम्मान देंगे, भारत की किसी भी नदी को प्रदूषित नहीं करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री का हैलीपैड पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां मीडिया द्वारा उनके चार साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिस समय संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी उस वक्त काफी चुनौतियां थी। कोविड आपदा के चलते सबकुछ ठहर सा गया था। रोजगार प्रभावित हो गए थे। सब व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई थी। महिला स्वयं सहायता समूहों को नुकसान हुआ था। उनके उत्पाद रखे रह गए थे, कच्चा सामान खराब हो गया था। विषम परिस्थितियों में प्रदेश का विकास कर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली, जिसमें प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का साथ और सहयोग मिला। हमने उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने की दिशा में काम करना शुरू किया। जनता से मिले आशीर्वाद और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से हमें उनके संकल्प का पूरा कर रहे हैं। ऐसे कई कार्य प्रदेश सरकार ने किये जो पूरे देश के लिए मिसाल बन गए हैं। ऐसे कानून पास किये जिनका अनुसरण अब दूसरे राज्य भी करने की तैयारी कर रहे हैं। नदी उत्सव को लेकर कहा कि उत्तराखंड कई नदियों का उदगम स्थल है। नदियों से हमें जल जीवन मिलता है, इनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। कांवड यात्रा में दुकानों पर नाम लिखने के मामले में कहा कि हम कांवड़ यात्रा के दौरान शुद्धता देने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां लोग मां गंगा का आचमन करने मात्र से पवित्रता का अहसास करते हैं। ऐसे में आस्था से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद
- उत्तराखंड: अस्पताल में बच्चे को छोड़ भागा सगा भाई, नर्सिंग स्टाफ ने निभाई इंसानियत
- CM की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून में सनसनी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार
- विकासनगर: जौनसार बावर में भालू का हमला: बकरियां चरा रहे पशुपालक की हालत गंभीर
- अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
- एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
- ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू
Thursday, February 12

