Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज
  • सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
  • Dehradun: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
  • Uttarakhand: तुषार हत्याकांड…एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
  • देहरादून में खुले में कूड़ा फेंका, ड्रोन से कटा चालान:5 को नोटिस जारी, कंट्रोल रूम में बैठी टीम तुरंत ले रही एक्शन
  • बड़ी खबर : अब भूकंप आने से पहले अलर्ट करेगा ‘भूदेव’ एप, कुछ सेकंड पहले करेगा सतर्क
  • Dehradun Accident: आर्मी का वाहन सड़क किनारे खड़े सीमेंट मिक्सर ट्रक से भिड़ा, चार सैन्य कर्मी घायल
  • सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
  • हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला फिर टला:तीन बार टल चुकी है सुनवाई,अब 3 फरवरी 2026 को संभावित सुनवाई
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ
Sunday, December 14
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»धराली आपदा में सीएम धामी की संवेदनशीलता, स्वास्थ्य टीमें बनीं जीवन रक्षक
उत्तराखण्ड

धराली आपदा में सीएम धामी की संवेदनशीलता, स्वास्थ्य टीमें बनीं जीवन रक्षक

news61ukBy news61ukAugust 9, 2025Updated:August 9, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
  • धराली आपदा में सीएम धामी की संवेदनशीलता, स्वास्थ्य टीमें बनीं जीवन रक्षक
  • सीएम धामी के निर्देशों पर धराली से गंगोत्री तक तैनात हैं स्वास्थ्य के सिपाही, हर गांव तक पहुंचीं चिकित्सा टीमें
  • चौबीसों घंटे राहत व उपचार में जुटी मेडिकल टीमें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की टीमें तेजी से राहत और चिकित्सा सेवा कार्यों में जुट गई हैं। प्रभावितों को प्राथमिक उपचार से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता तक हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। विभाग की टीमें धराली से लेकर गंगोत्री और चिन्यालीसौड़ तक हर जगह तैनात हैं और बिना रुके राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

मातली में 128 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 25 को प्राथमिक उपचार
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आज शुक्रवार को हेली सेवा के माध्यम से धराली से रेस्क्यू कर 128 यात्रियों को मातली लाया गया। यहां तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों का परीक्षण किया, जिनमें से 25 लोगों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पाई गई और उन्हें मौके पर ही राहत प्रदान की गई। एक गंभीर मरीज को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है।

चिन्यालीसौड़ में 76 यात्रियों की स्क्रीनिंग, सभी स्वस्थ
वहीं दूसरी ओर, चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर पहुंचे 76 यात्रियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। सभी यात्री स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। चिकित्सकों ने सतर्कता से सभी की स्क्रीनिंग की और आवश्यक परामर्श दिए।

जिला चिकित्सालय में 09 मरीजों का उपचार जारी
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में वर्तमान में 09 मरीज भर्ती हैं। इन सभी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मरीजों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।

धराली में टीम मुस्तैद
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि धराली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मेघना असवाल के नेतृत्व में टीम गई है। इसके अलावा टीम में डॉ मोहन डोगरा, डॉ कुलवीर सिंह राणा, निश्चेतक डा. संजीव कटारिया, जनरल सर्जन डा. परमार्थ जोशी, निश्चेतक डा. एम एस कौशिक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. शिवम् पाठक और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित गोदिवाल शामिल हैं। इसके अलावा गंगोत्री, गंगनानी, भटवाड़ी, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, मातली, चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात की गयी है ताकि किसी भी आपदा प्रभावित को जरूरी इलाज समय से मिल सके। धराली क्षेत्र से नेटवर्क बाधा के कारण डेटा नहीं मिल पाया है। फिर भी, स्वास्थ्य विभाग की टीम वहाँ डॉ. मेघना असवाल के नेतृत्व में लगातार सक्रिय है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

सीएम धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आपदा राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर, एम्बुलेंस और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक रेस्क्यू यात्री की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यक उपचार तत्काल दिया जा रहा है।

गंगोत्री से चिन्यालीसौड़ तक, हर क्षेत्र में तैयार स्वास्थ्य सेवाएं
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपदा राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की समुचित व्यवस्था की है। गंगोत्री, हर्षिल, भटवाड़ी, मातली और चिन्यालीसौड़ जैसे प्रमुख राहत केंद्रों में चिकित्साधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ एम्बुलेंस सेवाएं, जीवनरक्षक दवाएं और मेडिकल किट्स उपलब्ध कराई गई हैं। हर्षिल में 9 चिकित्साधिकारी और 3 एम्बुलेंस के साथ 20 मेडिकल किट्स की व्यवस्था की गई है, जबकि मातली में 5 चिकित्साधिकारी और 14 चिकित्सा कर्मी 8 एम्बुलेंस व पर्याप्त उपकरणों के साथ कार्यरत हैं। इसी प्रकार चिन्यालीसौड़, गंगोत्री और भटवाड़ी में भी जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य टीमों की तैनाती कर हर स्तर पर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें तैनात
राज्य नोडल अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी ने बताया कि आपदा राहत कार्यों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई हैंः-

धराली टीम:-
डॉ. मेघना असवाल (गायनेकोलॉजिस्ट)
डॉ. मोहन डोगरा
डॉ. कुलवीर सिंह राणा
डॉ. संजीव कटारिया (निश्चेतक)
डॉ. परमार्थ जोशी (जनरल सर्जन)
डॉ. एम. एस. कौशिक (निश्चेतक)
डॉ. शिवम् पाठक (अस्थिरोग विशेषज्ञ)
डॉ. रोहित गोदिवाल (मनोरोग विशेषज्ञ)

अन्य टीमेंः-
मातली: डॉ आर.एस. बिष्ट, डॉ. रमेश कुंवर ( डिप्टी सीएमओ हरिद्वार), डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा
गंगोत्री: डॉ. दीपक रावत, डॉ. पीयूष राणा
गंगनानी: डॉ. राहुल लाल, डॉ. विशाल सिंह
भटवाड़ी: डॉ. वेदप्रकाश
चिन्यालीसौड़: डॉ. विनोद कुकरेती

जिला चिकित्सालय उत्तरकाशीः-
डॉ. आलोक जैन (ईएनटी)
डॉ. के एस भंडारी (अस्थिरोग विशेषज्ञ)
डॉ. एच एस सलूजा (जनरल सर्जन)
डॉ. यशपाल तोमर (गायनेकोलॉजिस्ट)
डॉ. अरविंद राणा (अस्थिरोग विशेषज्ञ)
डॉ. अभिषेक नौटियाल (निश्चेतक)

became life savers CM Dhami's health teams in Dharali disaster sensitivity
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज

December 14, 2025
Read More

सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

December 14, 2025
Read More

Dehradun: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

December 14, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202555

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखण्ड

बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज

December 14, 2025 उत्तराखण्ड

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया सद्भावना सत्संग समारोह का शुभारंभ गयाजी (बिहार)/देहरादून, आध्यात्मिक और समाजिक…

Read More

सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

December 14, 2025

Dehradun: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

December 14, 2025

Uttarakhand: तुषार हत्याकांड…एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

December 14, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज

December 14, 2025

सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

December 14, 2025

Dehradun: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

December 14, 2025
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202555
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.