Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी
  • देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती
  • केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
  • देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत
  • आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति
  • मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर
  • CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
  • प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड की 42 बड़ी परियोजनाओं की निगरानी प्रगति पोर्टल से, 3.50 लाख करोड़ का निवेश : सीएम धामी
उत्तराखंड

उत्तराखंड की 42 बड़ी परियोजनाओं की निगरानी प्रगति पोर्टल से, 3.50 लाख करोड़ का निवेश : सीएम धामी

news61ukBy news61ukJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

30/01/26, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने में ‘प्रगति पोर्टल’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी
भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया संबोधित
परियोजनाओं, योजनाओं एवं जन शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान के लिए 2015 में बनाया गया PRAGATI (प्रगति) पोर्टल
मौजूदा समय में उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 42 परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है, इनमें से 1.22 लाख करोड़ रुपये के 15 हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट्स की समीक्षा प्रगति (PRAGATI) मैकेनिज्म के तहत की जा रही है : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
10 योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हुईं, 32 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा– धामी
पर्यटन, चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण होगी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी
भारत सरकार से इस वित्तीय वर्ष में पूंजीगत निवेश हेतु उत्तराखंड को विशेष सहायता (SASCI) योजना के मद में 1800 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार (पीआईबी) देहरादून द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान राज्य में चल रही विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं के बारे में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।
वार्ता के दौरान धामी ने जानकारी दी कि परियोजनाओं, योजनाओं एवं जन शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान के लिए पोर्टल- प्रो एक्टिव एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (PRAGATI) बनाया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न योजनाएं जो देश के अंदर संचालित होती हैं उनकी समीक्षा के लिए प्रगति पोर्टल डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत लॉन्च किया गया था। प्रगति पोर्टल भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की निगरानी करता है और पोर्टल में आई समस्याओं का समाधान भी करता है। जिसकी वजह से विकास की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरती हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि 2014 के बाद से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, रेलवे, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, हवाई सेवा की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ी हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 42 परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है, इनमें से 1.22 लाख करोड़ रुपये के 15 हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट्स का रिव्यू PRAGATI मैकेनिज्म के तहत किया जा रहा है। इनमें से अब तक 10 योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं और 32 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। जो 32 परियोजनाएं अंडर इम्प्लीमेंटेशन हैं उनमें से 12 परियोजनाएं PRAGATI पोर्टल के तहत मॉनिटर की जा रही हैं।
इनमें सड़क और राजमार्ग की 19 परियोजनाएं, IT/ITES की 3 परियोजनाएं, ऊर्जा उत्पादन की 3 परियोजनाएं, रेलवे की 2 परियोजनाएं, कृषि, उद्योग-वाणिज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत, अपशिष्ट और जल प्रबंधन में एक-एक परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़ी परियोजनाएं जैसे चार धाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हुआ है। इसी प्रकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन देश की प्रमुख परियोजना है जो पहाड़ों के बीच से हमारे सुदूरवर्ती क्षेत्र तक पहुंच रही है। इस परियोजना का काफी काम पूरा हो चुका है और परियोजना के पूरा होते ही यह क्षेत्र पर्यटन, चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। साथ ही सामरिक रूप से भी इसका महत्व बढ़ेगा, क्योंकि कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पहुंचने से मानसून वर्षाकाल में जो रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं। इस रेलवे लाइन के बिछने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
सीएम धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, धनोल्टी, देहरादून आने वाले सभी देश-दुनिया के पर्यटक लाभान्वित होंगे। जल विद्युत परियोजनाएं जो राज्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है उन सभी पर तेजी से काम चल रहा है।
जिनकी समीक्षा प्रतिदिन भारत सरकार के प्रगति पोर्टल के माध्यम से हो रही हैं। आज आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है जिसमें प्रगति पोर्टल का अहम रोल है।
भागीरथी इको सेंसेटिव ज़ोन के कारण जल विद्युत परियोजनाओं में आ रहे अवरोधों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार इस चुनौतिपूर्ण परेशानी को दूर करने के प्रयास करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना(SASCI) 2025-26′ के तहत उत्तराखंड के लिए ₹734 करोड़ की अतिरिक्त ऋण राशि (Additional Allocation) और शहरी क्षेत्रों में भूमि सुधार के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस दोहरी सौगात के साथ चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र द्वारा उत्तराखंड को SASCI योजना के अंतर्गत दी गई कुल सहायता अब ₹1,806.49 करोड़ के प्रभावशाली आंकड़े तक पहुँच गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री की प्रेरणा से इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने और ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026
Read More

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

April 22, 2026
Read More

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

April 22, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026 उत्तराखंड

सीएम धामी सहित हजारों श्रद्धालु बने इस अलौकिक दृश्य के साक्षी उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान…

Read More

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

April 22, 2026

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

April 22, 2026

धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ

April 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026

देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

April 22, 2026

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

April 22, 2026
Most Popular

आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी

April 22, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.