साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है उसके बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के चुंगल में फंसकर अपना जमा पूंजी गवां रहे हैं। हल्द्वानी में साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए एक युवक को झांसे में लेकर 5.20 लाख रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में लिखित शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस में लिखित तहरीर देते हुए कहा है कि दिसंबर माह में टेलीग्राम एप के जरिए कुछ अज्ञात लोगों ने संपर्क कर उन्हें ट्रेंडिंग वेबसाइट का लिंक शेयर किया। वेबसाइट पर लॉगइन करने के लिए कहा। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए पहले दिन कुछ बोनस भी दिखाया गया, जिससे वे ठगों के जाल में फंस गए। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ठगों के बताए गए अलग-अलग खातों में उन्होंने कुल 5.20 लाख रुपये जमा कराए। पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम जमा कराने के बावजूद न तो उन्हें कोई बोनस मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। इसके बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ।इसके बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में दर्ज कराई है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दी गई है। साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
- नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
- अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
- खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
- चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
- हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
- देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
- धामी सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता से मिलेगा शस्त्र लाइसेंस?
- देवप्रयाग हादसा: खाई से नदी में गिरी इनोवा, SDRF ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
Tuesday, June 2

