उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में काली रंग की कार धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गदरपुर में हुआ। यह घटना तब हुई जब वे लोग उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से शादी से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा भाखड़ा पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान कोटद्वार के माधोपुर की तोमर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आशीष बिष्ट और कैमरी बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 27 वर्षीय अतुल बिष्ट के रूप में हुई है। उनके साथी रोहित सिंह और राजेंद्र रावत गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का रुद्रपुर में इलाज जारी
आशीष, अतुल, रोहित और राजेंद्र UK06 BJ 7675 नंबर की कार से ग्राम नवाबगंज, बिलासपुर, रामपुर में शादी में शामिल होने गए थे। देर रात करीब चार बजे वे रुद्रपुर की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
थानाध्यक्ष संजय पाठक और पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए रुद्रपुर भेजा गया, जबकि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिवारों में हादसे की खबर से कोहराम मच गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कालू सिद्ध मंदिर के किए दर्शन,देश -प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना
- अर्धकुंभ मेला 2027: गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखें परिणामः DM
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद
- प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन
- पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, कप्तान ने दी शुभकामनाएं
- 2027 मिशन पर भाजपा का बड़ा प्लान, हारी हुई 23 सीटों पर फोकस; सांसदों को मिली खास जिम्मेदारी
- MDDA का बड़ा फैसला: प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित
- दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल
- सल्ट में बड़ा हादसा: चित्तौड़गढ़ के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, बासौली निवासी चालक की मौत
Sunday, May 31

