रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर में नशा तस्करों ने कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम दबिश देने पहुंची थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तस्करों ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए।
उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है।पुलिस द्वारा आरोपी के घर की सघन तलाशी ली गई है और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।सूत्रों के अनुसार, एएनटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में स्मैक की खेप सप्लाई होने वाली है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अलर्ट उत्तराखंड: पूरे प्रदेश में हाइ-टेक पुलिस वेरीफ़िकेशन ऑपरेशन शुरू
- विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म बढ़ा: महाराज
- खटीमा में CM धामी का बड़ा तोहफा! अधिवक्ताओं के लिए 1 करोड़ से बने आधुनिक चेम्बर का लोकार्पण
- साइकिल के साथ फिटनेस का संकल्प, देहरादून में 1000+ प्रतिभागियों ने रचा नया जोश
- ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार
- स्पीड का कहर! हल्द्वानी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा बना जानलेवा, महिला दरोगा के पति की मौत
- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें दर्शन तिथि और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी
- डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
- रुद्रपुर : कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- Big Breaking: उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, CM धामी ने किया जोरदार स्वागत… प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ
Monday, February 16

