हरिद्वार। लक्सर में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई। देर शाम दो छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक छात्र को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान विनायक चौधरी (18 वर्ष) पुत्र कमलदीप, निवासी अकोढ़ा कला, लक्सर के रूप में हुई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच पहले लक्सर के होली क्रॉस स्कूल के पास विवाद हुआ, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। इसके बाद के वी इंटर कॉलेज के पीछे दोबारा झगड़ा हुआ, जहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली चलाने वाले युवक के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी में जुटी है। घायल को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया । हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घायल युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, हालांकि परिजन अभी स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं।
वहीं, लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और फरार आरोपी छात्र की जानकारी जुटाई जा रही है।
लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अलर्ट उत्तराखंड: पूरे प्रदेश में हाइ-टेक पुलिस वेरीफ़िकेशन ऑपरेशन शुरू
- विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म बढ़ा: महाराज
- खटीमा में CM धामी का बड़ा तोहफा! अधिवक्ताओं के लिए 1 करोड़ से बने आधुनिक चेम्बर का लोकार्पण
- साइकिल के साथ फिटनेस का संकल्प, देहरादून में 1000+ प्रतिभागियों ने रचा नया जोश
- ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार
- स्पीड का कहर! हल्द्वानी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा बना जानलेवा, महिला दरोगा के पति की मौत
- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें दर्शन तिथि और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी
- डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
- रुद्रपुर : कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- Big Breaking: उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, CM धामी ने किया जोरदार स्वागत… प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ
Monday, February 16

