Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Delhi Fire News Live: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से अब तक 21 की मौत, मंत्री बोले- बिल्डिंग मालिक होगा गिरफ्तार
  • बेरीपड़ाव के सुनसान क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
  • रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • हल्द्वानी: सास-ननद की प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत
  • देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
  • नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
  • अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
  • खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
Wednesday, June 3
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का धावा, पुलिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने
उत्तराखंड

कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का धावा, पुलिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने

news61ukBy news61ukSeptember 2, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून  :

राजधानी देहरादून में सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परेड ग्राउंड से नारेबाजी करते हुए निकला भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंच गया।

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन का घेराव कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अभद्र टिप्पणियाँ दोहराए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, राज्य मंत्री कैलाश पंत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेसियों ने गेट पर ही डटकर उन्हें रोक दिया और फिर दोनों दलों के बीच क्वालिटी चौक पर एक घंटे तक जमकर नारेबाजी होती रही।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोला और महिला कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौच की। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व में पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आशंका जताने के बावजूद भाजपाइयों को कैसे मुख्यालय तक पहुंचने दिया गया।

पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। स्थिति को काबू में करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से कार्यकर्ताओं को मुख्यालय लौटाने की अपील की। धस्माना ने साफ कहा कि जब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस नहीं भेजा जाएगा या गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, कांग्रेस कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हटेंगे।

काफी देर तक चले टकराव के बाद भाजपा कार्यकर्ता थककर लौट गए। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय के भीतर पहुंचे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, वरिष्ठ नेता ताहिर अली, महामंत्री राजेंद्र शाह, गरिमा मेहरा दसौनी, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, मोहन काला, गुल मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि भाजपा विपक्ष के दबाव से घबराकर जानबूझ कर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा – “कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता सहित हर नारी का सम्मान करती है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा टूलकिट की राजनीति कर रही है, लेकिन कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान अब पूरे उत्तराखंड में गांव-गांव तक चलेगा।”

 प्रशासन की भूमिका पर सवाल

  • पूर्व चेतावनी के बावजूद लापरवाही: कांग्रेस नेता धस्माना ने पहले ही डीजीपी को पत्र लिखकर आशंका जताई थी, बावजूद इसके भाजपाइयों का जत्था मुख्यालय तक पहुंच गया।
  • भारी पुलिस बल तैनात, फिर भी हंगामा: मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी मौजूद रहे, लेकिन दोनों दलों की नारेबाजी और धक्का-मुक्की रोकने में मशक्कत करनी पड़ी।
  • भीड़ प्रबंधन पर सवाल: क्वालिटी चौक जैसे व्यस्त इलाके में लंबे समय तक टकराव चलता रहा, जिससे आम जनता परेशान रही।
  • राजधानी के व्यस्त क्वालिटी चौक पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के कारण एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। आम लोगों को जाम में फंसना पड़ा और दफ्तरों से घर लौट रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

बेरीपड़ाव के सुनसान क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

June 3, 2026
Read More

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

June 3, 2026
Read More

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
नई दिल्ली

Delhi Fire News Live: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से अब तक 21 की मौत, मंत्री बोले- बिल्डिंग मालिक होगा गिरफ्तार

June 3, 2026 नई दिल्ली

दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह भीषण…

Read More

बेरीपड़ाव के सुनसान क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

June 3, 2026

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

June 3, 2026

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

Delhi Fire News Live: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से अब तक 21 की मौत, मंत्री बोले- बिल्डिंग मालिक होगा गिरफ्तार

June 3, 2026

बेरीपड़ाव के सुनसान क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

June 3, 2026

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

June 3, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.