देहरादून: उत्तराखंड सरकार नए साल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को पहली बार लागू किया जा रहा है, जिसके तहत अगले महीने से पात्र एकल महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अब तक 504 योग्य महिलाओं की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है।
Single women in Uttarakhand to benefit from self-employment scheme
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में आयोजित विभागीय बैठक के दौरान कहा कि यह योजना एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2 लाख रुपये की परियोजना पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इससे महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और आर्थिक मजबूती हासिल कर पाएंगी। विभाग के अनुसार, 331 अन्य पात्र महिलाओं की सूची भी जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया में है।
वृद्ध महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना
उत्तराखंड सरकार अब वृद्ध महिलाओं के लिए एक नई कल्याणकारी योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना का उद्देश्य वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है। मंत्री के अनुसार, योजना को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए अधिकारी गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे करेंगे। जरूरतमंद महिलाओं से मिले सुझावों के आधार पर ही योजना का अंतिम स्वरूप तय किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खौफनाक वारदात! गल्ला मंडी में दोहरे हत्याकांड से हल्द्वानी सन्न जाने पूरी खबर
- BREAKING: अर्जुन शर्मा हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल जांच जारी
- देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद
- उत्तराखंड: अस्पताल में बच्चे को छोड़ भागा सगा भाई, नर्सिंग स्टाफ ने निभाई इंसानियत
- CM की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून में सनसनी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार
- विकासनगर: जौनसार बावर में भालू का हमला: बकरियां चरा रहे पशुपालक की हालत गंभीर
- अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
Thursday, February 12

