Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
  • देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
  • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
  • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
  • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
  • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
  • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»Big breaking :-उत्‍तराखंड में नकली दवा फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश, हिमाचल प्रदेश का फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
उत्तराखंड

Big breaking :-उत्‍तराखंड में नकली दवा फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश, हिमाचल प्रदेश का फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

news61ukBy news61ukAugust 22, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्‍तराखंड में नकली दवा फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश, हिमाचल प्रदेश का फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के रैपर बनाने वाले गिरोह के सदस्य विजय कुमार पांडेय को हिमाचल प्रदेश के बद्दी से गिरफ्तार किया है। वह ब्रांडेड कंपनियों के नाम और क्यूआर कोड छापता था। पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नकली दवाइयों के कारोबार से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां तैयार कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कार्रवाई लगातार जारी है।

एसटीएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी से एसवी फायल कंपनी के मालिक विजय कुमार पांडेय निवासी ग्राम कमलापति पट्टी खौना तहसील बेनी पट्टी जिला मधुबनी बिहार वर्तमान निवासी नालागढ, बद्दी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

आरोपित गिरोह में सक्रिय था और नकली दवाइयों के लिए रेपर, रेपर पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम प्रिंट व क्यूआर कोड तैयार करता था। इस मामले में एसटीएफ अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कुछ अन्य के बारे में अहम सुराग भी टीम के हाथ लगे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि विभिन्न ब्रांडेड दवा कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयों की हुबहू नकल कर नकली दवाइयां तैयार करने वाले गैंग के विरुद्ध एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नकली दवाइयां बाजार में बिकने से आमजन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव होता है वहीं दूसरी ओर राजस्व की भी हानि होती है।

प्रकरण में एक जून को प्रतिष्ठित दवाई कंपनियों के नकली रेपर, नकली आउटर बाक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड के साथ सेलाकुई से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते विवेचना निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।

पूर्व में गिराेह के पांच सदस्य संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता व पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार नवीन बंसल ने पूछताछ में बताया था कि वह ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां तैयार कर उनको प्रिंटेड एल्युमिनियम फायल में पैक कर स्ट्रिप बनाता था।

इसके लिए एल्युमिनियम फायल पर ब्रांडेड दवाई कंपनी का विवरण और क्यूआर कोड की प्रिंटिंग विजय कुमार पांडेय मालिक एसवी फायल कंपनी बद्दी हिमाचल प्रदेश से करवाता था। वर्ष 2021 में विजय कुमार पांडेय ने फर्जी आईडी पर एक मोबाइल सिम भी आरोपित नवीन बंसल को दिया था, जिसका इस्तेमाल उसने नकली दवाइयों के कारोबार का नेटवर्क संचालित करने में किया था। सूचना के आधार पर एक टीम तत्काल हिमाचल प्रदेश के बद्दी भेजी गई, जहां से आरोपित विजय कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

आरोपित विजय कुमार पांडेय ने पूछताछ में बताया कि वह दवा कंपनियों की पेकिंग के लिए एल्यूमिनिम फायल रोल में आरोपित नवीन बंसल व प्रदीप कुमार के बताए अनुसार किसी भी ब्रांडेड दआ कंपनी का विवरण और क्यूआर कोड प्रिंट कर उन्हें देता था। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार विजय कुमार पांडेय से पूछताछ जारी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री

April 16, 2026
Read More

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026
Read More

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री

April 16, 2026 उत्तराखंड

ऋषिकेश। इंटरनेट मीडिया के जरिये बिचौलिए के संपर्क में आई महिला बार्डर पार कर बांग्लादेश…

Read More

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री

April 16, 2026

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.