नैनीताल। भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 07:27 बजे आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि बस अनियंत्रित होकर पलट चुकी थी, जिसमें चालक के अनुसार करीब 15 से 16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गई। इस दौरान 7 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हालांकि, एक व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर सघन सर्चिंग अभियान चलाते हुए अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों की मुस्तैदी से समय रहते घायलों को मदद मिल सकी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी की PM मोदी से मुलाकात: कुंभ-2027 से लेकर एक्सप्रेस-वे तक बड़ी घोषणाएं
- ब्रेकिंग: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक
- PM मोदी का देहरादून दौरा तय? धामी दिल्ली में कर रहे बड़ी तैयारी
- भवाली रोड पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, कई घायल
- अचानक भारत के पहले लेखक गाँव पहुँचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सृजन की इस अद्भुत परिकल्पना की की सराहना
- निजी कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकारी रहीं स्थिर—जानिए पूरा कारण
- चारधाम यात्रा बस संचालन: 60-40 अनुपात में चलेंगी बसें, 30 मार्च को निकलेगी लॉटरी
- उधम सिंह नगर में भीषण टक्कर: कार-बाइक एक्सीडेंट में 2 की जान गई
- रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश
- देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू: 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में
Friday, March 27

