उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और आज ही मामले में फैसला आने की उम्मीद है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी की अपील पर सुनवाई करेगी। कोर्ट की तरफ से मामले को 23 वें नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है।
मामला रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा है और 5 हजार परिवार व 50 हजार लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। सुनवाई से पहले हल्द्वानी को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है। यहां 500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं, जिसमें तीन एएसपी, चार सीईओ, 12 थाना अध्यक्ष, 45 उप निरीक्षक, और 400 हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूरे इलाके में चेकिंग जारी है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में भारी फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ड्रोन से इलाके में नजर रखी जा रही है। साथ ही ITBP और CRPF को रिजर्व पर रखा गया है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बाहरी लोगों और गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। प्रशासन ने पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
- SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका
- पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा
- केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे सतपाल महाराज, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- पेट्रोल-डीजल के बाद अब Mobile Recharge भी होंगे महंगे!, कॉलिंग और डेटा प्लान के बढ़ेंगे दाम
- 30 हजार सरकारी नियुक्तियों पर CM धामी का संदेश, युवाओं से जनसेवा की अपील
- लखीमपुर खीरी सड़क हादसा: मजदूरों से भरी मैजिक को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की मौत
- सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में बवाल, 3 FIR में 1000 से ज्यादा लोग आरोपी
- हलाला केस में नया विवाद, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक कर डाटा डिलीट
- जनगणना ड्यूटी पर शिक्षिका को रॉटवीलर ने काटा, कर्मचारियों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
Tuesday, May 19

