Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
  • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
  • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
  • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
  • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
  • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
  • रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»अपराध»गजब का पेट्रोल पंप.कार की टंकी 43 लीटर की,भर दिया 56 लीटर पेट्रोल
अपराध

गजब का पेट्रोल पंप.कार की टंकी 43 लीटर की,भर दिया 56 लीटर पेट्रोल

news61ukBy news61ukJuly 1, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

नैनीताल रोड स्थित पीएसी कैंपस के पास इंडियन ऑयल के एक प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप पर घटतोली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। यह वही पेट्रोल पंप है जिसे शहर के सबसे भरोसेमंद पंपों में गिना जाता है, क्योंकि इसका संचालन सरकारी संस्था द्वारा किया जाता है और यहां सरकारी विभागों के वाहन भी नियमित रूप से ईंधन भरवाते हैं। लेकिन अब इस पंप पर भरोसे की नींव दरकती नजर आ रही है। मामला तब सामने आया जब दीपक गुप्ता नाम के एक व्यक्ति अपनी टाटा पंच कार में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। उन्होंने पंपकर्मी को टंकी फुल करने को कहा। उस वक्त कार में करीब छह लीटर पेट्रोल पहले से मौजूद था। पंपकर्मी ने नोजल लगाकर पेट्रोल भरना शुरू किया और मशीन पर 55.88 लीटर पेट्रोल दिखाया गया, जिसकी बाकायदा रसीद भी दीपक को दी गई।

इसके एवज में उन्होंने 5200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी तत्काल कर दिया। भुगतान के बाद दीपक को कुछ संदेह हुआ, क्योंकि उन्हें याद आया कि उनकी कार की टंकी की अधिकतम क्षमता मात्र 37 लीटर है। पहले से मौजूद 6 लीटर पेट्रोल को जोड़ें तो अधिकतम 43 लीटर पेट्रोल ही टंकी में समा सकता था, जबकि दावा किया गया कि उसमें लगभग 56 लीटर और डाला गया। यानी कुल मिलाकर टंकी में 62 लीटर पेट्रोल हो गया, जो कि तकनीकी रूप से असंभव है। इस गड़बड़ी को लेकर दीपक ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज होशियार सिंह मौके पर पहुंचे। दीपक ने जिला पूर्ति अधिकारी को भी फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस की मौजूदगी में कार की टंकी को पूरी तरह खाली करवाया गया, और जांच में यह सामने आया कि उसमें से केवल करीब 45 लीटर पेट्रोल ही निकला।

यानी लगभग 15 लीटर पेट्रोल का कोई अता-पता नहीं था। इतना ही नहीं पूरी टंकी खाली करने के बाद जब उसी नोजल से टंकी को फिर से फुल किया गया, तो वह मात्र 47 लीटर पर ही भर गई। इससे यह साफ हो गया कि पेट्रोल की मात्रा में बड़ा हेरफेर हुआ है। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने पेट्रोल पंप को सील करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि दीपक ने टंकी फुल न कराई होती, तो यह धोखाधड़ी शायद कभी सामने ही न आती। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026
Read More

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026
Read More

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026 उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर है। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को देखते…

Read More

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026

प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह

April 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.