Author: news61uk

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. टीम ने अस्पताल में एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. टीम द्वारा डॉक्टर से घंटों पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उन्हें अपने साथ देहरादून ले गई. बताया गया है कि चिकित्सक द्वारा मारपीट मामले में लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की गई थी. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आभास सिंह का करीब एक माह पूर्व मसूरी से रुड़की के सिविल अस्पताल में ट्रांसफर हुआ. शनिवार…

Read More

अल्मोड़ा जिले में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। द्वाराहाट क्षेत्र के दो प्रमुख भाजपा नेताओं- पूर्व विधायक महेश नेगी और अनिल शाही के बीच चला आ रहा टकराव अब सार्वजनिक हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री के रानीखेत दौरे के दौरान मंच पर हुई तीखी बहस के बाद यह विवाद खुलकर सामने आया। इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी है और संगठन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसके बाद पूर्व विधायक महेश नेगी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अनिल शाही पर सीधे और गंभीर…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद दिलदार दैवज्ञ ने कहा है कि डरावना तो नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए वर्ष 2026 परिवर्तन का वर्ष रहेगा साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबेल पुरस्कार मिलने की वैश्विक स्तर पर भूमिका बन सकती है। मीडिया में कुछ ज्योतिषियों द्वारा वर्ष 2026 को बहुत डरावना रहने की संभावना पर चर्चा करते हुए डॉक्टर दैवज्ञ ने कहा कि ऐसा नहीं है, जब परिवर्तन होता है तो समाज में अज्ञात डर होता है, परंतु धीरे-धीरे समाज परिवर्तन को स्वीकार कर लेता है, उन्होंने ज्योतिषीय दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय जगत की मीमांसा…

Read More

लक्सर: गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पथरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मीट की दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है. पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. गौर हो कि गोवंश संरक्षण स्क्वाड व थाना पथरी पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम बोड़ाहेड़ी स्थित एक लाइसेंसी मीट की दुकान में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था. चेकिंग के दौरान पुलिस ने दुकान से करीब 150 किलो प्रतिबंधित मांस व उपकरण बरामद किए. पुलिस ने मामले में…

Read More

गणेश गोदियाल का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की दोहराई मांग देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मार्च में शामिल हुए और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता की हत्या सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह सत्ता के संरक्षण में दबाए गए सच का प्रतीक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप, आत्मनिर्भरता एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर अपने परिवार समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाया है। महिलाएं राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

बोले मोदी-धामी के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का चहुंमुखी विकास बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोंखाल के ग्राम नागणी और राजकीय हाईस्कूल देवीखाल, कोठा में आयोजित आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु डाल खण्ड, श्रीनगर की 6387.51 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की जनता को फिर से बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,…

Read More

देर रात  देहरादून चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया चमोली –  जिले में मानव बस्तियों के नजदीक दिखाई दे रहे एक जंगली भालू को वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया है। यह कार्रवाई पोखरी क्षेत्र के भिकोना गांव के आसपास की गई, जहां पिछले कुछ समय से भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में देहरादून चिड़ियाघर से विशेषज्ञों की एक टीम क्षेत्र में तैनात की गई थी। देर रात विशेष अभियान के तहत वन्यजीव विशेषज्ञों ने भालू को बेहोश कर उसे सुरक्षित रूप से…

Read More

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए 27 बच्चों को शनिवार को इंटेंसिव केयर सेंटर से विभिन्न स्कूलों में दाखिला दिलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अब तक भिक्षावृत्ति, बालश्रम एवं कूड़ा बीनने में संलिप्त 267 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 154 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। शनिवार को साधुराम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक खजान दास एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंटेंसिव केयर सेंटर में रखे 27 बच्चों को स्टेशनरी एवं स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान कर विद्यालयों में प्रवेश दिलाया। इन 27 बच्चों…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में “पैली-पैली बार” उत्तराखण्डी गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोक गायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा। इन गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता आएगी और उत्तराखंड में पहली बार हुए विकास कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं। लोक कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की…

Read More