विकासनगर: देहरादून जनपद के विकासनगर-कालसी वन प्रभाग की चौहडपुर रेंज में शुक्रवार को सुबह कैंचीवाला क्षेत्र के एक आवासीय मकान में लाइकोडोन जारा सांप दिखाई दिया. जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने सांप को रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा. इस सांप की गिनती सबसे खूबसूरत सांपों में होती है, जो काफी छोटा होता है. ये यदा कदा ही दिखाई देता है. लाइकोडोन जारा सांप काफी दुर्लभ प्रजाति में शामिल है, जो एक नॉन वेनमस है.
Author: news61uk
जनहित में बडी पहलः शिविर में ही जारी होंगे आयुष्मान, यूडीआईडी और दिव्यांग प्रमाण पत्र निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, प्रमाण पत्रों से पेंशन तकः शिविर में आय, जाति, निवास व उत्तराधिकार मामलों का होगा समाधान लाभ भी, समाधान भीः डीएम ने क्षेत्रीय जनता से शिविर में सहभागिता की अपील की जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार, 05 जनवरी, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर…
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं-बाईपास के बीच पास दो कारों की ओवरटेक के चक्कर में हुई भिड़ंत के चलते चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, जबकि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान काफी देर तक यातायात अवरुद्ध रहा, तथा दोनों जनपदों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लगभग 1 घंटे के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम लालकुआं से नगला की ओर को जा रही दो कारें ओवरटेक के चक्कर में आपस में ही भिड़ गई, परिणाम स्वरुप दोनों कार सड़क में आड़ी तिरछी खड़ी होकर क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान जय…
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर और सरोवर नगरी में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से शासन स्तर पर रानीबाग से कैंची धाम और नैनीताल रोपवे की योजना तैयार की गई। जिसकी कवायत अब तेज हो गई है।केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों पर एक निजी कंपनी ने रोपवे का सर्वे शुरू कर दिया है। भीमताल में शुरू हुए सर्वे के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से राहत के साथ-साथ वाहनों के दबाव कम होने की उम्मीद जागने लगी है। नैनीताल समेत भीमताल और कैंचीं धाम जाने वाले पर्यटकों को आने वाले समय में रोपवे…
देहरादून: थर्टी फर्स्ट की रात दोस्तों संग पार्टी कर अपने कमरे में लौटा बीटेक छात्र मृत मिला। छात्र यूपी के संभल जिले का निवासी था। शुक्रवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। प्रेमनगर थाने के एसएसआई अनित कुमार ने बताया कि मूलरूप से यूपी के संभल जिले के नहरौला, असमोली निवासी अभी चौधरी पुत्र जयविंदर सिंह दून में यूआईटी संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह थाना क्षेत्र के शिवपुर में गली…
Uttarakhand News: भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद से ही लगातार सभी के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। आज मोर्चों की प्रदेश टीम भी घोषित कर दी गई है। नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सभी सात मोर्चों की टीमों की घोषणा भी कर दी है। प्रदेश भर से इसमें पदाधिकारी घोषित किए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी टीम घोषित कर दी। इसी प्रकार, भाजपा महिला मोर्चा…
उत्तराखंड में सशक्त नेतृत्व, स्थिर शासन और निर्णायक प्रशासन के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड ने इसी विश्वास और आशा के साथ प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महासंघ का मानना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य न केवल प्रशासनिक सुधारों की नई मिसाल कायम कर रहा है, बल्कि कर्मचारियों, आम जनता और विकास से जुड़े सभी वर्गों के हितों का संतुलन भी प्रभावी ढंग से साधा…
रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर क्षेत्र के एक बार फिर बाघ का हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ढेला रेंज के सांवल्दे गांव में शुक्रवार दो जनवरी को बाघ ने 60 साल की महिला पर हमला किया. इस हमले में महिला की मौत हो गई. बाघ महिला को घसीटकर जंगल के भीतर भी ले गया था. मृतक महिला की शिनाख्त 60 साल की सुखियां (पत्नी चंदू सिंह) निवासी सांवल्दे गांव रामनगर के रूप में हुई है. सुखियां बक्सा समुदाय से ताल्लुक रखती थी. बताया जा रहा है कि सुखियां रोजाना की तरफ गांव की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में 17 प्रजातियों के 4000 ट्यूलिप बल्ब रोपे। उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन की योजना बनाने के निर्देश दिए। देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में पुष्प उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक अनूठी पहल की है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास परिसर के उद्यान में 17 विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री आवास के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के लगभग…
खैरी मानसिंह बहुउद्देशीय शिविरः 930 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, वयोश्री योजना के अंतर्गत सीएम ने 52 बुजुर्गों को 210 सहायक उपकरण किए प्रदान, 42 आधार अपडेट, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 20 आयुष्मान कार्ड जारी शिविर में उठीं 106 शिकायतें, 25 का सीडीओ ने मौके पर किया निस्तारित, जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, बहुउद्देशीय शिविर बने ग्रामीणों की बड़ी राहत, जनसेवा को समर्पित संकल्प “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खैरी मानसिंह में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने शिविर…
