थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत विद्युत विभाग के 33/11 केवी उपसंस्थान रानीपोखरी से दिनांक 29.12.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 250–300 मीटर एबी केबिल व 06 इंसुलेटर चोरी कर ली गई थी। इस सम्बन्ध में श्री ऋषिराम क्षेत्री, अवर अभियन्ता विद्युत विभाग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 108/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया। पुलिस कार्यवाही का विवरण : घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रथम महोदय एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/ श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा अभियोग के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश…
Author: news61uk
नैनीताल: अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है. हालांकि मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एक दिन बाद यानी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट में मुख्य न्यायधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने सम्बन्धी राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वारंट को पढ़ा. जिसके बाद…
अंकिता भंडारी हत्याकांड के लिए उठ रही CBI जांच की मांग और उर्मिला सनावर से बुधवार को हुई पूछताछ के बाद देर शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम और अंकिता के माता-पिता के बीच लंबी बात हुई, जिस पर सीएम धामी ने कहा कि अंकिता के माता-पिता से जो बातचीत हुई है उसे पर विचार करके जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा। वही सीएम ने विपक्षी राजनीतिक दलों को गैर जिम्मेदार बताया। बुधवार देर शाम हुई परिवार की सीएम से मुलाकात बुधवार देर शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी…
शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में अध्यक्ष एवं तीन सदस्यों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष सहित कुल सात सदस्यों में से आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन न्यूनतम दस वर्षों तक पद धारण किया हो। अध्यक्ष सहित कम से कम तीन सदस्य ऐसे होने चाहिएं, जिनके पास केंद्र या राज्य सरकार में श्रेणी-क के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार…
शहर से लेकर गांव तक आज से 12 दिन गुल रहेगी बिजली टाउन में छह घंटे तो ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे होगी कटौती हल्द्वानी। शहर से लेकर गांव तक के 50 हजार लोगों को 12 दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल की ओर से बिजली बाधित होने का शेड्यूल जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार हाइडिल गेट काठगोदाम उप संस्थान से निकलने वाले मुखानी फीडर को अलग किया जाना है। इसके लिए नई 11 केवी एक्सएलपीई केबल खींची जानी हैं। साथ ही शेड्यूल के अनुसार 12 दिन शहरी क्षेत्र में आठ जनवरी से 20 जनवरी तक…
देहरादून जनहित में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को आज जर्नलिस्ट यूनियनऑफ उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । उनको सम्मानित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं। जनता के प्रति उनका समर्पण एवं संवेदनशीलता सराहनीय है। उनके द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से आम जनता में संतोष और विश्वास है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादाओं…
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. प्रदेशभर में अंकिता के न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी कड़ी में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा और भावनाओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा. जिस पर सीएम धामी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया. अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले को लेकर सूबे में मचे बवाल के बीच बीती रोज यानी 6 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता किया था. जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से दुष्यंत कुमार गौतम का नाम जोड़ने वाली कथित मानहानिकारक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य प्रतिवादियों को निर्देश दिए हैं कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ऐसी सभी पोस्ट, वीडियो और प्रकाशन 24 घंटे के भीतर हटाएं, जिनमें गौतम को इस हत्याकांड से जोड़ने का प्रयास किया गया है। मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया वादी के पक्ष में मामला बनता है और यदि इस तरह की सामग्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो दुष्यंत गौतम को…
देहरादून। आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीते दिन मुख्यमंत्री धामी द्वारा अंकिता भंडारी मामले पर की गई प्रेस वार्ता पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तैयारी के साथ पत्रकार वार्ता में आए थे, वह सवाल अनुत्तरित रह गए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आज धामी सरकार से हमारे जो प्रश्न कल थे, आज भी वही जायज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सरकार के कई ब्यूरोक्रेट्स सरकार की तरफ से अंकिता मामले पर सफाई दे रहे हैं, लेकिन जो प्रश्न पूछे जा रहे हैं, आखिर उनका…
प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था; वर्क चार्ट, लेवर प्लान पूछने पर बगलें झांकते नजर आए अधिकारी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को फटकार, फाइल पर चिड़िया बिठाने तक सीमित न रहे; धरातल पर करें मॉनिटरिंग डेडलाइन जून 2026 तक निर्माण पूर्ण करने का दिया अल्टीमेटम, मा0 मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः डीएम लेबर चार्ट के अनुसार श्रमिक तैनात कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक एवं सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन करें सुनिश्चित मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की…
