Author: news61uk

सरकार ने देर रात शासन स्तर पर अधिकारियों के बड़े स्तर पर फेर बदल किया है। इनमें जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आईएएस अफसरों के अलावा पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में भी फेर बदल किया गया है। युवा आईएएस अफसर प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Read More

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्रवान पर प्रदेशभर में पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इसी के तहत देहरादून महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी के जन्मदिन पर ‘‘मुहब्बत की दुकान’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मीठे पानी की छबील लगाकर आम जनता को मीठा सरबत पिलाया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा, प्रवक्ता अभिनव थापर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

जंगलचट्टी (केदारनाथ यात्रा मार्ग) पर भूस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पहुंची SDRF और NDRF के साथ अन्य एजेंसियों द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार 18 जून 2025 को प्रातः लगभग 11:30 बजे श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन की गंभीर घटना घटी। पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से 5 लोग प्रभावित हुए। दुर्भाग्यवश 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,…

Read More

प्रो. प्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. प्रकाश सिंह राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक (2021 से) के पद पर कार्यरतहैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनका शैक्षणिक सफर दिल्ली विश्वविद्यालय में दीर्घकालीन सेवा से परिपूर्ण रहा है, जहाँ उन्होंने 1992 से 2014 तक प्रवक्ता, रीडर और एसोसिएट प्रोफेसर जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया। ‌ वे भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA), नई दिल्ली में 2014-15 के दौरान डॉ. अंबेडकर चेयर इन सोशल…

Read More

हालांकि उत्तराखंड में मानसून के आगमन की तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन पूरे राज्य में अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश का दौर जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जून को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कई जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान में राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं…

Read More

मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और हमारी…

Read More

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन महिला राइडर को अभद्र इशारे करने संबंधी प्रकरण में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 02 आरोपी गिरफ्तार प्रकरण में ख़ुद वादी बनी थी हरिद्वार पुलिस, आरोपियों के विरुद्ध मेरठ में भी दर्ज हुआ मुकदमा कुछ दिन पूर्व इको वैन सवार युवकों द्वारा लेडी बाइक राइडर को अभद्र इशारे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा गाड़ी को ट्रेस करते हुए जिला मेरठ के थाना पल्लवपुरम पुलिस की मदद से घटना में प्रयुक्त वाहन ईको वैन को बरामद…

Read More

मुलदासपुर माजरा में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुलदासपुर माजरा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। उनके फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी और दमकल कर्मी की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों की ओर से भी राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे…

Read More

धूप छांव के बीच उत्तराखंड में मानसून आने की लगभग लगभग नजदीकियां जल्द देखने को मिलेगी मौसम विभाग से आ रही बड़ी अपडेट के अनुसार राज्य में मानसून का आगमन होने वाला है। प्रदेश में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। इसके बाद समूचे राज्य में गर्मी से सबसे बड़ी राहत मिलेगी मौसम विभाग की माने तो राज्य में 23 तक हल्की और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद स्थिति बदल सकती है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून का आगमन होता है। इस बार मानसून के आगमन से पहले…

Read More

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तराखंड सशक्तीकरण एवं परिवर्तन संस्थान (सेतु) आयोग के साथ मिलकर शीघ्र ही राज्य में विवाह-पूर्व गृह स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा करते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग (यूएससीडब्ल्यू) की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि एनसीडब्ल्यू ने हाल ही में उनके साथ हुई बैठक में सेतु आयोग के साथ मिलकर विवाह-पूर्व गृह स्थापित करने की योजना का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, “गृह का नाम तेरे मेरे सपने होगा और यह उन जोड़ों के लिए है जो विवाह की तैयारी कर रहे हैं और उनके माता-पिता के लिए भी है। वहां वे…

Read More