कांवड़ियों को मिल रहा शुद्ध ,सुरक्षित भोजन और दवाईयां कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीएम धामी के निर्देश पर चला विशेष निरीक्षण अभियान अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई कांवड़ यात्रा 2025 के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रबंधों की यात्रा कर रहे कांवड़ियों ने खुलकर सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्ता युक्त…
Author: news61uk
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में संपूर्ण जनपद ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में थाना प्रेमनागर पुलिस द्वारा विधोली प्रेमनगर क्षेत्र में संचालित कुल 76 पीजी/हॉस्टलों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान सभी मालिकों/संचालकों से उनके संस्थान से संबंधित संपूर्ण विवरण प्राप्त किया गया और उन्हें ड्रग्स फ्री कैम्पस बनाए रखने के निर्देश एवं जागरूकता प्रदान की गई। उक्त पीजी/हॉस्टलों में वर्तमान में कुल 1322 छात्र-छात्राएं निवासरत हैं, जिन्हें ड्रग्स के दुष्प्रभावों एवं कानूनों के प्रति संवेदनशील…
कांवड यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक, जो रानी पोखरी से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, नटराज चौक से लगभग 3-4 किलोमीटर पहले रानीपोखरी की तरफ काली माता मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश तथा थाना रानीपोखरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर घायल कांवड यात्रियों को उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल पहुँचाया गया। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुया कि ट्रक संख्या HR69A- 9323, जिसमें कुल 28 कावड़ यात्री सवार थे, रानीपोखरी से…
सत्यवीर पुत्र स्व0 श्री फूल सिंह निवासी ग्राम- शेरगढ़, थाना अफजलगढ, जिला बिजनौर, (उ0प्र0) हाल निवासी- सेलाकुई, देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि अज्ञात चोरों द्वारा सेलाकुई स्थित उनके घर के अंदर से 02 मोबाइल फोन चोरी कर लिये हैं। सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 79/2025 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से…
वर्तमान में चल रहे कावंड मेले के दृष्टिगत आज दिनांक: 19-07-25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रिस्पना पुल से लेकर आई0एस0बी0टी0 तक का क्षेत्र भ्रमण कर कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया। आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून द्वारा ड्यूटीरत कर्मियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये कि ड्यूटीरत पुलिस बल यह दृढतापूर्वक सुनिश्चित कर कि कांवडियों के वाहनों को पूर्व निर्धारित किये गये रूटों से ही उनका संचालन किया जाये। साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय ग्राउण्ड जीरों पर मौजूद रहते हुए कावड यात्रा में आने वाले…
पौड़ी: शुक्रवार शाम को पाबौ-विशल्ड मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि चालक गमाल सिंह भंडारी विशल्ड गांव का रहने वाला था और शाम को कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था। पौड़ी पुलिस के अनुसार बताया शुक्रवार देर शाम पाबौ से एक पिकअप वाहन विशल्ड की ओर जा रहा था। जो विशल्ड के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल चालक गमाल सिंह को…
प्रदेश में एक बार फिर मदरसों व अल्पसंख्यक विद्यालयों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कालरशिप वितरण में धांधली का मामला सामने आया है। प्रकरण में सरस्वती शिशु मंदिर, ऊधम सिंह नगर को अल्पसंख्यक विद्यालय दर्शाते हुए यहां पढ़ने वाले 154 बच्चों के लिए स्कालरशिप का आवेदन किया गया है। इसके संचालक मोहम्मद अतीक हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस चौंकाने वाले प्रकरण के संज्ञान में आते ही इसकी गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डा पराग मधुकर धकाते ने इसकी जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कदाचार के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम शैलष बगोली द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर सुजीत कुमार विकास, प्रभारी मुख्य अभियंता (कु.) मूल पद अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कदाचार के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर एसएसपी देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु…
छांगुर बाबा के तार उत्तराखंड से जुड़ते हुए नजर आ रहे है आज उत्तरप्रदेश की एटीएस टीम ने देहरादून से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है राजधानी देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धर्मानांतर को लेकर या फिर विदेशी फंडिंग को लेकर उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा इसमें कार्रवाई की जा रही है हम उच्च अधिकारियों के टच में लगातार हैं सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां पर भी उसके कुछ कनेक्शन हो सकते हैं इस संबंध में एक व्यक्ति के संलिप्त की सूचना इसमें प्रतीत हुई थी जिसको पूछताछ के लिए एटीएस ने हिरासत…
