धराली आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, 03 मनोचिकित्सक धराली भेजे गए उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में…
Author: news61uk
उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित 300 पुलिस कर्मी रवानाउत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की तत्काल तैनाती की गई है।भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक SDRF श्री अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री राजीव स्वरूप, प्रदीप कुमार राय, अमित श्रीवास्तव (प्रथम) एवं श्री सुरजीत सिंह पंवार, श्रीमती श्वेता चौबे, 1 डिप्टी कमांडेंट तथा…
धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही अन्य राहत और बचाव दल रवानामंगलवार को बादल फटने से उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी, थाना हर्षिल के अंतर्गत खीर गाढ़ में अपराह्न लगभग 1.50 बजे अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कई भवनों, होटल एवं दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सेना तथा स्थानीय प्रशासन/पुलिस व अन्य बचाव दलों द्वारा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। खोज, बचाव एवं राहत कार्यों में सहायता के लिए एस0डी0आर0एफ0/एन0डी0आर0एफ0/आर्मी/आईटीबीपी/ पुलिस…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार सुबह खीरगंगा नदी अचानक उफान पर आ गई। पहाड़ियों से आया मलबा नदी के साथ गांव की ओर बहने लगा, जिससे पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। स्थानीय बाजार, होटल और कई मकान मलबे की चपेट में आ गए हैं। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि खीरगाढ़ में बादल फटने की घटना के बाद धराली और मुखवा क्षेत्र में जलस्तर तेजी से बढ़ा। नदी के साथ आया…
आगरा: यूपी के आगरा के पचकुइयां (लोहामंडी) स्थित होटल खूबसरस में रविवार की रात मेरठ के एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को दरवाजा तोड़कर शव पंखे से उतारा गया। पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला है। उसमें भी खुदकुशी की वजह साफ नहीं है। सुसाइड नोट में लिखे एक महिला डॉक्टर के नाम और नंबर ने कहानी को उलझा दिया है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह होटल से मैनेजर ने सूचना दी कि कमरा नंबर 204 का दरवाजा नहीं खुल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर एक युवक…
हरिद्वार। हरिद्वार के अत्मलपुर बोंगला में मां गंगा मैटरनिटी एन्ड आई केयर में दो महिलाओं की मौत के बाद एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने जांच पूरी होने तक अस्पताल सील कर दिया। सीएमओ महिलाओं की मौत की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। अस्पताल सील होने के बाद ही हंगामा कर रहे परिजनों ने पोस्टमार्टम के शव उठाने दिए। मृत महिला मीनाक्षी और खुशबू के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही की शिकायत पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मोंटी पुत्र सुमन निवासी नारसन खुर्द, रुड़की ने शिकायत में कहा कि अपनी गर्भवती…
हरिद्वार। शादी समारोह में युवकों के दो गुटों में गोली चला देने से अफरातफरी मच गई। रुड़की में सहारनपुर से एक बारात यहां एक बैंकट हॉल में पहुंची थी। दरअसल सहारनपुर से रुड़की आई बारात में शामिल कुछ युवकों का स्थानीय युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी, गोली लगने से स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शादी समारोह में गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा लाठियां फटका कर भीड़ को तितर बितर किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी…
देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बारिश के बीच बंद रास्तों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दूरस्थ इलाकों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कुछ गांवों में तो इस समय एक गैस सिलेंडर के लिए दो हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। चीनी, नमक समेत खाद्यान्न भी बंद सड़कों की इन गांवों में महंगा पड़ रहा है। ऐसी दिक्कतें सीमांत जनपद चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के दूर दराज के इलाकों में हो रही है, जहां सड़कें लगातार बंद चल रही हैं। चमोली जिले की दूरस्थ निजमूला घाटी के पाणा, गौणा, ईरानी की सड़क 43 दिन से बंद है।…
तीसरे प्रेमी से शादी करना चाहती थी पत्नी, नाराज पति ने कर दी गला रेतकर हत्या बरेली, : नगर निगम में तैनात महिला सफाईकर्मी की गला रेतकर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने तीसरे प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वारदात 15 जुलाई को इज्जतनगर क्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके में हुई थी। आरोपी राजीव कुमार ने अपनी…
हल्द्वानी। यहाँ गौलापार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। खेत के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान एक मजदूर के बेटे के रूप में हुई है, मृतक बच्चे का पिता बटाई पर खेती करता हैं। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था। सुबह खेत में काम कर रहे मजदूरों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके…
