प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत कराया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया…
Author: news61uk
प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा, 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी झालावाड़, राजस्थान। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक स्कूल की छत गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर से कई सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिए हैं। बीते दिनों भी धामी सरकार ने प्रदेश में कुछ जगहों और स्कूलों के नाम बदले थे, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। अब फिर से सरकार ने कई स्कूलों के नाम बदल दिए हैं। इन स्कूलों के बदले नाम: उत्तराखंड सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न स्कूलों के नाम बदले हैं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज प्योंखाली पौड़ी गढ़वाल का नाम बदलकर वीर शहीद भगवान सिंह भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज प्योंखाली, पौड़ी गढ़वाल किया है। राजकीय…
विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मासूम बच्चे बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। इस हादसे में एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि ग्राम हसनपुर निवासी मोहम्मद मूसा के बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे एक गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिसमें भारी बारिश के कारण पानी भर गया था। परिजनों ने बच्चों को तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच वर्षीय मोहम्मद…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई, 2025 को लगातार 4,078 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, और इस तरह उनके नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी…
देहरादून( हमारी चौपाल )देहरादून में शराब की छह दुकानों के स्थानांतरण को लेकर चल रहे विवाद में एक नया और गंभीर मोड़ आ गया है। अब इस प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी देहरादून के.पी. सिंह पर उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, गुमराह करने और याचिकाकर्ताओं से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगा है। राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता द्वारा उच्च न्यायालय में भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केपी सिंह ने अपने स्तर से अदालत को तथ्य भेजे जो न केवल शासन के निर्णयों के विपरीत हैं, बल्कि जनहित को भी प्रभावित करते हैं।…
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध हथिथाराें की तस्करी में लिप्त अंतरराज्यीय गिराेह के सदस्याें काे गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इसके पास से आठ अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन बरामद की है। एसटीएफ के अनुसार इस गिरोह के तार मध्यप्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े हैं। राज्य में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध एक अभियान चलयाा जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार काे बताया कि एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने आज थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ थाना…
जनघोष-ब्यूरो हरिद्वार: कांवड़ मेले की भीड़ और पुलिस प्रशासन की व्यस्तता के बीच खनन माफियाओं ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया। जिस स्टोन क्रशर को प्रशासन ने 10 जुलाई को सीज किया था, उसमें चोरी-छिपे उपखनिज जमा किया जा रहा था। गुप्त सूचना पर हरकत में आए प्रशासन ने आधी रात को छापेमारी की। खनन विभाग की टीम ने मौके पर भारी मात्रा में अवैध खनिज सामग्री मिलने के बाद क्रशर के मुख्य गेट को दोबारा सील कर दिया और पथरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। घटना हरिद्वार तहसील के अंतर्गत ग्राम सहदेवपुर हरदेवपुर उर्फ रानीमाजरा स्थित श्री शिव शक्ति स्टोन…
आठ ऑटोमैटिक पिस्टल मैग्जीन के साथ बरामद, मध्य प्रदेश से जुडे तार एसटीएफ जुलाई में 03 प्रकरणों में 15 पिस्टल व कारतूसो के साथ 04 को कर चुकी है गिरफ्तार रुद्रपुर : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हाथ बडी कामयाबी लगी है। एसटीएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले हैं। इसमें आठ ऑटोमैटिक पिस्टल मैग्जीन के साथ बरामद किए गए। उसके तार मध्य प्रदेश से भीद जुड रहे हैं। आरोपी पूर्व में भी लूट और तस्करी में जेल जा चुका है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर…
देहरादून : कोतवाली कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस चौकी में महिलाओं द्वारा चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता की गई और उनका फोन भी छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद उन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी गंगोल, पंडितवाड़ी द्वारा चौकी सर्किट हाउस पर विपक्षी गौरव धीमान निवासी गंगोल पंडितवाड़ी के विरुद्ध गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में विपक्षी द्वारा रात उनके घर के शीशे तोड़ने के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी। जिस पर चौकी प्रभारी सर्किट हाउस द्वारा विपक्षी गौरव धीमान को आवश्यक पूछताछ के लिए चौकी पर…
