प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में क्षतिग्रस्त घरों के लिए भी दिए जाएगी सहायता राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा…
Author: news61uk
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई गई है। प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई है। मकान, ज़मीन, खेती और अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन प्रारंभ हो चुका है और अगले दो से तीन दिनों में मुआवज़े का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता घाटी में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकालना थी, जिसे लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही घर, खेत-खलिहान, कृषि और अन्य नुकसान का विस्तृत सर्वे जारी है, ताकि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलीपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलीपैड से सुबह सात बजे से हेलिकॉप्टर्स की आवाजाही का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक 128…
दो हजार लीटर डीजल हर दिन भेजा जाएगा धराली-बगौली सचिव गृह शाम को पहुंचे कंट्रोल रूम, डीएम से लिया अपडेट सचिव गृह शैलश बगौली शाम करीब 07ः00 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्या से दिनभर के रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। हर्षिल तथा धराली में डीजल की किल्लत न हो, इसके लिए सचिव गृह ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त श्री पीएस पांगती को हर दिन 2000 हजार लीटर डीजल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 20 से 25 रसोई गैस के सिलेंडर भी हर्षिल तथा धराली में भेजने…
“UPCL ने हर्षिल घाटी में आपदा के बाद न्यूनतम समय में बहाल की बिजली आपूर्ति” उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल घाटी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण विद्युत तंत्र पूरी तरह ठप हो गया था। लगातार भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से पोल, तार, ट्रांसफार्मर और उपसंस्थानों को गंभीर क्षति पहुँची तथा सड़क मार्ग बाधित होने से राहत सामग्री और उपकरण पहुँचाना एक बड़ी चुनौती बन गया। इस विकट परिस्थिति में उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में विद्युत आपूर्ति बहाल कर एक बड़ी…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, धराली में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण SDRF, ITBP और स्वास्थ्य टीमों का हौसला बढ़ाया, आज 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण आपदा के बीच रक्षाबंधन का संदेश, स्वास्थ्य कर्मियों ने बांधी राखियां, मिला सुरक्षा का भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शनिवार को रक्षाबंधन के दिन सीधे ग्राउंड जीरो धराली पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की कमान अपने हाथों में लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी…
देहरादून, 09 अगस्त: उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार के तहत साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी—मोहम्मद रिजवान (19), सुदामा दिवाकर और मोहम्मद फ़राज़ (18)—ने दून इंटरनेशनल स्कूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SchoolPad को हैक कर छात्रों व अभिभावकों का डेटा चुरा लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने SchoolPad की हूबहू नकली साइट तैयार की थी और एआई सक्षम रोबोटिक्स लैब के नाम पर ₹4,990 जमा करने का फर्जी संदेश भेजा। यह संदेश इतना वास्तविक था कि कई अभिभावक आसानी से झांसे में आ सकते थे।…
धराली। धराली आपदा कुछ लोगों को ऐसी गहरा जख्म दे गई है कि वह जीवन भर नहीं भर सकेंगे। अपनों की तलाश में आए सैकड़ो लोग भले ही धराली तक नहीं पहुंच सके हैं लेकिन दिल में अपनों के जीवित होने की उम्मीदे और आंखों में आंसू भर वह उनके बारे में कोई सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया कर्मियों द्वारा जब इन लोगों से कुछ भी पूछा जाता है तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। यहां आए लोगों में कुछ ऐसे भी हैं जिनके दो से लेकर 6 परिजन तक यहंा काम करते थे लेकिन…
धराली-हर्षिल क्षेत्र में 20 हेक्टेयर में फैला मलबा, नदी का रास्ता बदला उत्तरकाशी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों ने उत्तराखंड की हालिया आपदा की भयावहता को साफ उजागर कर दिया है। सैटेलाइट से ली गई बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरों में धराली और हर्षिल क्षेत्र में हुई तबाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। ISRO की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में भारी मलबा फैल गया है। गंगा की एक सहायक नदी खीर गंगा का मार्ग पूरी तरह बदल गया है, जिससे गांव के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ…
देहरादून: कल देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने…
