देहरादून, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और उनकी टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। महिला मरीज को पहले PGI चंडीगढ़ और हिमालयन अस्पताल से निराशा मिली थी, जहां सर्जरी को असंभव बताया गया था। लेकिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित एक कैंसर जागरूकता शिविर में मरीज की डॉ. तिवारी से भेंट के बाद, लगभग 8 घंटे लंबा ऑपरेशन कर महिला को नया जीवन दिया गया। ? “यह सिर्फ सर्जरी नहीं, आशा की मिसाल है” – श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी टीम को…
Author: news61uk
लक्सर का चकबंदी लेखपाल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हरिद्वार। धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर खड़ा प्रहार । उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। अब तक कई भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। जिसके लिए सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20…
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को दी श्रद्धांजलि चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह और नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने…
उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में दृष्टिबाधितों की पात्रता का मामला देहरादून, 26 जुलाई : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार, राज्य लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी करते हुए दृष्टिबाधित और गतिशीलता में अक्षम व्यक्तियों को न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल न करने के मामले में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने याचिकाकर्ता श्रव्या सिंधुरी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में दावा किया गया है कि पूरी तरह दृष्टिहीन श्रव्या सिंधुरी को उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई,…
सोनप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग घटना- भूस्खलन से यात्रा मार्ग आंशिक क्षतिग्रस्त 26 जुलाई 2025 को SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, सोनप्रयाग से थोड़ा आगे क्षेत्र में लगातार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकेदारनाथ यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम उप निरीक्षक अशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सतर्कता पूर्वक कार्य किया गया। PWD के मजदूरों द्वारा वैकल्पिक…
Uttarakhand city news Ramnagar-: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नर हाथी की मौत से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि यह घटना कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज के कालागढ दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक, क०सं०-4 और 5 का मिलान नूनगढ सहायक नाले के पास की बताई जाती है जहां बीती देर शाम 25. जुलाई को वन कर्मियों ने गश्त के दौरान एक वयस्क नर हाथी का एक शव देखा जिसकी सूचना वनकर्मियों ने पार्क प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे…
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव भाखड़ा पुल के नीचे नदी में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस…
हल्द्वानी। यहां हाईवे में हल्दूचौड़ से हल्द्वानी के बीच सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, स्कूटी सवार दो महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। यहां बरेली रोड पर मंडी के करीब अनियंत्रित वाहन ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। तीनपानी निवासी महिला ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से शिक्षिका के घर में कोहराम मचा हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा…
दिल्ली: देशभर में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर वीर सैनिकों को याद किया जा रहा है.इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजय प्राप्त की थी और यह दिन उसी गौरवशाली जीत की याद दिलाता है. नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में SHELF OF PROJECTS (शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स) के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स को पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभी तक 44 विभागों ने लगभग 15000 करोड़ की लागत के 1020 शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स पोर्टल पर अपलोड किए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को अपने प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट्स की स्क्रूटनी के लिए वित्त एवं नियोजन सहित प्रशासकीय विभाग द्वारा संवीक्षा…
