Author: news61uk

अल्मोड़ा,  भतरोजखान क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर (UK19TA-2494) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की…

Read More

देहरादून मुख्य सचिव ने ली प्रदेश के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक मंडलायुक्त होंगे नोडल अधिकारी: मुख्य सचिव महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में होगा क्राउड मैनेजमेंट के विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश के महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन आदि के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी में श्रद्धालुओं में हुई भगदड़ जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए प्रदेश के ऐसे सभी धार्मिक स्थलों, जहाँ महत्त्वपूर्ण दिवसों में…

Read More

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल शुभम रावत का सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल शुभम रावत कांवड़ ड्यूटी से लौट रहे थे। अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार मूल रूप से ग्राम-गोराण जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल देहरादून के निवासी जो पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे, दिनांक- 27/07/2025 को कांवड़ मेला ड्यूटी से लौटते समय धामपुर के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए, जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2025: कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश (Lateral Entry) के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य श्री के.के. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026 के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। श्री तिवारी ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने अभिभावकों की सहायता से निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:…

Read More

खटीमा 2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सभी के लिए हर्ष और गौरव के क्षण हैं। देश में शिक्षा के क्षेत्र में आई नई क्रांति के 5 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर खटीमा में भी ज्ञान और विज्ञान के नए युग का…

Read More

नई दिल्ली। इस खबर को साझा करने का मन इसलिए हुआ कि यहां मामला एक महिला दरोगा से जुड़ा हुआ है और वह भी बहुत बड़ा। अमूमन ऐसी खबरें काम ही सुनने को मिलती है जब कोई महिला अधिकारी किसी रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथ पकड़ी जाए और वह भी काम नहीं बल्कि 20 लाख रूपों के साथ। हैरत की बात तो यह है कि 20 लाख की रिश्वत की हर रकम पहली किस्त थी। यानी की 20 लाख रुपया देने के बाद अभी और रिश्वत दी जानी बाकी थी तो यह मामला कितना बड़ा होगा आप समझ ही…

Read More

देहरादून से मसूरी जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है। पर्यटन विभाग ने मसूरी रोपवे परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। यह रोपवे न केवल आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन को भी नई गति देगा। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मसूरी रोपवे परियोजना के तहत 26 टावरों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, और विद्युत विभाग द्वारा सब स्टेशन हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से मसूरी की ट्रैफिक समस्या में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और…

Read More

Dehradun News : चार नन्हीं बेटियों की मां, विधवा प्रिया की गुहार पर देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पति की मृत्यु के बाद सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड बैंक द्वारा की गई धोखाधड़ी और उत्पीड़न के खिलाफ प्रशासन ने बैंक की शाखा को सील कर दिया और उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई न केवल प्रिया के लिए, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक मिसाल है, जो निजी बैंकों की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। पति की मृत्यु के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न प्रिया के पति विकास कुमार की 12 जुलाई 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो…

Read More

जनपद देहरादून: गलौबी नामक स्थान पर खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल सोमवार को प्रातः लगभग 04:16 बजे कंट्रोल रूम CCR देहरादून से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोलू खेत से 1 किलोमीटर आगे गलौबी नामक स्थान के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। घटनास्थल पर फायर सर्विस व जिला पुलिस पहले से मौजूद हैं तथा SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि…

Read More

नई दिल्ली।  महरौली इलाके में एक फार्महाउस के सेप्टिक टैंक में मिले शव की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक की पहचान फार्महाउस में केयरटेकर के रूप में काम कर रहे 42 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके सहकर्मी और फार्महाउस में ही काम करने वाले 47 वर्षीय कार चालक चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मामूली पैसों के विवाद में उसकी हत्या कर दी। डीसीपी अंकित चौहान के अनुसार, चंद्र प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि वह सीताराम से 10 हजार रुपये उधार मांग रहा था। जब सीताराम ने देने से इनकार किया, तो…

Read More