Author: news61uk

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की तथा घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री …

Read More

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना,  SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं । मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की…

Read More

धराली आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में देहरादून व ऋषिकेश में  ICU  सहित बेड आरक्षित मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, 03 मनोचिकित्सक धराली भेजे गए उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में…

Read More

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित 300 पुलिस कर्मी रवानाउत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की तत्काल तैनाती की गई है।भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक SDRF श्री अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री राजीव स्वरूप,  प्रदीप कुमार राय,  अमित श्रीवास्तव (प्रथम) एवं श्री सुरजीत सिंह पंवार, श्रीमती श्वेता चौबे, 1 डिप्टी कमांडेंट तथा…

Read More

धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही अन्य राहत और बचाव दल रवानामंगलवार को बादल फटने से उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी, थाना हर्षिल के अंतर्गत खीर गाढ़ में अपराह्न लगभग 1.50 बजे अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कई भवनों, होटल एवं दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सेना तथा स्थानीय प्रशासन/पुलिस व अन्य बचाव दलों द्वारा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। खोज, बचाव एवं राहत कार्यों में सहायता के लिए एस0डी0आर0एफ0/एन0डी0आर0एफ0/आर्मी/आईटीबीपी/ पुलिस…

Read More

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार सुबह खीरगंगा नदी अचानक उफान पर आ गई। पहाड़ियों से आया मलबा नदी के साथ गांव की ओर बहने लगा, जिससे पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। स्थानीय बाजार, होटल और कई मकान मलबे की चपेट में आ गए हैं। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि खीरगाढ़ में बादल फटने की घटना के बाद धराली और मुखवा क्षेत्र में जलस्तर तेजी से बढ़ा। नदी के साथ आया…

Read More

आगरा: यूपी के आगरा के पचकुइयां (लोहामंडी) स्थित होटल खूबसरस में रविवार की रात मेरठ के एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को दरवाजा तोड़कर शव पंखे से उतारा गया। पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला है। उसमें भी खुदकुशी की वजह साफ नहीं है। सुसाइड नोट में लिखे एक महिला डॉक्टर के नाम और नंबर ने कहानी को उलझा दिया है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह होटल से मैनेजर ने सूचना दी कि कमरा नंबर 204 का दरवाजा नहीं खुल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर एक युवक…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के अत्मलपुर बोंगला में मां गंगा मैटरनिटी एन्ड आई केयर में दो महिलाओं की मौत के बाद एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने जांच पूरी होने तक अस्पताल सील कर दिया। सीएमओ महिलाओं की मौत की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। अस्पताल सील होने के बाद ही हंगामा कर रहे परिजनों ने पोस्टमार्टम के शव उठाने दिए। मृत महिला मीनाक्षी और खुशबू के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही की शिकायत पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मोंटी पुत्र सुमन निवासी नारसन खुर्द, रुड़की ने शिकायत में कहा कि अपनी गर्भवती…

Read More

हरिद्वार। शादी समारोह में युवकों के दो गुटों में गोली चला देने से अफरातफरी मच गई। रुड़की में सहारनपुर से एक बारात यहां एक बैंकट हॉल में पहुंची थी। दरअसल सहारनपुर से रुड़की आई बारात में शामिल कुछ युवकों का स्थानीय युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी, गोली लगने से स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शादी समारोह में गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा लाठियां फटका कर भीड़ को तितर बितर किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी…

Read More