हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड के मुहाने पर दिखा ग्लेशियर, निरीक्षण के लिए टीम रवाना बीते रविवार को हर्षिल के बीच बहने वाले ककोडा गाड का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। क्षेत्र में आई आपदा के बाद से वहां पर सभी नदी नालों की लगातार निगरानी की जा रही है। हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड में बीते रविवार को जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। वहीं उसके मुहाने पर एक ग्लेशियर भी देखने को मिला है। वन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को…
Author: news61uk
विधानसभा सत्र में उठेगा आपदा और चुनाव का मुद्दा, विपक्ष दिखेगा हमलावर, सरकार भी पलटवार को तैयार |उत्तरकाशी के हर्षिल और धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए विपक्ष खासा हमलावर है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मंगलवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार की सदन के बाहर और भीतर कड़ी परीक्षा होगी। जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों के बीच विपक्ष प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों तथा हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सरकार को घेरने…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो रहे विधानसभा सत्र ने एक बार फिर सरकार की “दोहरी व्यवस्था” को उजागर कर दिया है। जहां बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि आलीशान कक्षों और तमाम सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, वहीं सचिवालय सेवा संवर्ग के नोडल अधिकारी, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं, ठहरने की जगह तक से वंचित हैं। पूर्व अध्यक्ष सचिवालय संघ दीपक जोशी ने इस स्थिति को “शर्मनाक और अमानवीय” करार दिया। उनका कहना है कि सचिवालय प्रशासन और विधानसभा सचिवालय ने अधिकारियों के लिए कक्षों की व्यवस्था कराने के बजाय उन्हें जिला प्रशासन के हवाले कर “भेड़-बकरियों” की…
बाजपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में बाजपुर पुलिस ने फर्जी बाबाओं और ढोंगियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए हिन्दू नाम रख, अपने को काली भक्त बताने वाले तांत्रिक महमूद को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बाजपुर पुकाली भक्तलिस ने झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर मासूम लोगों को ठगने और युवतियों के साथ छेड़छाड़ एवं शोषण करने वाले एक बेहद शातिर तांत्रिक महमूद को गिरफ्तार कर लिया। महमूद खुद को सिद्ध तांत्रिक और चमत्कारी बाबा बताकर लोगों…
भराड़ीसैंण (गैरसैंण/विनोद पांडे, संवाददता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे, जहां वे कल से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी का आगमन भराड़ीसैंण हेलीपैड पर हुआ, जहां चमोली के जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर, पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल ड्रेस में मुख्यमंत्री को सलामी दी और उनका अभिवादन किया। सत्र के दौरान राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें जनहित से जुड़े कई प्रस्ताव भी शामिल होंगे।
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि समीर निवासी भगवानपुर ने उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर गलत काम किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां निवासी एक व्यक्ति ने 12 अगस्त को अपनी बेटी की घर से लापता होने की तहरीर पुलिस में दी थी। इस दौरान लड़की घर से जेवरात और 2.10 लाख की रकम…
लगातार बारिश से बढ़ा खीर गंगा का जलस्तर, सर्च ऑपरेशन रुका, लोगों में फिर दिखा खौफ दोपहर में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से राहत और बचाव कार्य को तुरंत रोकना पड़ा। रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसके चलते मलबे में चलाए जा रहे खोज अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मलबा काटकर बनाई गई सड़क भी एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सुबह के समय रोजाना की तरह…
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य बिना रुके जारी हैं। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी राहत कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल नेतृत्व में राहत कार्यों को गति मिल रही है। रविवार को राहत कर्मियों द्वारा भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामग्री नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाई गई। वहां से यह सामग्री प्रभावित गांवों तक भेजी गई। इसके अलावा धराली सहित अन्य सीमांत गांवों में आज खाद्यान्न वितरण भी किया गया। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक…
जौलीग्रांट डोईवाला में आयोजित प्रदेश की नर्सिंग इकाई के सबसे बड़े संगठन संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने अपने नए अध्यक्ष के तौर पर अंकित भट्ट को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जौलीग्रांट के होटल भागीरथी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में राज्य भर से बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी पहुंचे थे।कार्यक्रम में पहुंचे नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व में हुई पारदर्शी भर्ती के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिकृष्ण बिजल्वाण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर वर्तमान में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रही मीनाक्षी ममगाईं को उनके बेहतर कार्यकाल के लिए सम्मानित…
गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समाया, सालंग पुल के पास भी धंसी सड़क स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और उत्तरकाशी की ओर आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं। चिन्यालीसौड़ टैक्सी स्टैंड के समीप गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समा गया है। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और नागणी, बडेथी का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और…
