ऋषिकेश में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 547 करोड़ मंजूर गंगानगरी ऋषिकेश में प्रमुख बाजारों और मार्गों पर बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 547 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। ऋषिकेश कुंभ क्षेत्र (गंगा कॉरिडोर) में विद्युत लाइनों के भूमिगतीकरण तथा ऋषिकेश, हरिद्वार एवं देहरादून में विद्युत प्रणाली को स्वचालित (स्काडा) किए जाने हेतु प्रस्तावित डी.पी.आर. के सापेक्ष केंद्र सरकार से कुल रू० 547.83 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बिजली लाइन भूमिगत किए जाने से ऋषिकेश शहर के…
Author: news61uk
उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। राज्य में “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा। राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं। उत्तराखण्ड को तकनीकी रूप से दक्ष राज्य बनाने के लिए “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर किया जा रहा है कार्य-मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जल स्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण के साथ प्रदेश में बैराज, चेकडैम एवं जलाशयों आदि के निर्माण एवं संतृप्तिकरण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान तैयार किया जाए। साथ ही, टाईमलाईन के साथ कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने सिंचाई, लघु सिंचाई एवं जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चैकडैम और बैराज से प्रदेशभर को संतृप्त किया जाना…
नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त नेतृत्व और कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्या मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 4 अगस्त 2025 को थाना काठगोदाम में दर्ज शिकायत के बाद गुमशुदा अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बड़ी दराती) तब तक बरामद नहीं हो पाई थी। आज, 12 अगस्त 2025 को आरोपी के घर से मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दराती बरामद की है। आरोपी के खिलाफ…
देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में 26 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ कैफे में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता दोनों पैरों और एक हाथ से दिव्यांग है तथा बोलने में असमर्थ है। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह दवाई लेने दून अस्पताल गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटने पर दरवाजे खुले मिले और बेटी रोती हुई मिली। इशारों और लिखकर उसने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही…
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर बताया गया कि 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला द्वारा छलांग लगाने की घटना घटित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ गोताखोर दल द्वारा हल्दी नहर में गहन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। नहर के…
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो बदमाश सेनेट्री व्यापारी पर फायरिंग कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना गणेशपुर की है, जहां निखिल शर्मा पुत्र नितिन शर्मा अपनी दुकान में बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों में से एक ने दुकान में घुसते ही निखिल पर गोली चला दी। गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। गोली…
रुद्रप्रयाग : चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल रुद्रप्रयाग जनपद से एक अत्यंत पीड़ादायक घटना सामने आई है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक चलती हुई गाड़ी पर अचानक एक विशाल बोल्डर गिर गया, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वाहन देवाल से देहरादून की ओर जा रहा था, और रास्ते में यह हादसा हो गया। घायलों को उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा…
धर्मान्तरण प्रकरण में दून पुलिस ने अभियुक्तों के आंतकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश प्रकरण में प्रकाश में आया अभियुक्त अयान जावेद निकला HUT (HIZB -UT -TAHRIR) नाम के संगठन का सदस्य आंतकी व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर झारखण्ड एटीएस द्वारा अवैध अस्लहों के साथ अभियुक्त को किया गया था गिरफ्तार। प्रकरण में दोनो पीडिताओं से प्राप्त पुष्ट जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर दून पुलिस ने जांच को बढाया आगे। दून पुलिस की दक्षता व प्रयासों से धर्मान्तरण प्रकरण का आतंकी कनेक्शन निकलकर आया सामने वर्तमान में सेंट्रल जेल रांची में निरूद्ध है अभियुक्त अयान, जल्द…
सहारनपुर के तीन युवक पांच दिनों से लापता, परिजनों की आंखों में अब भी उम्मीद सहारनपुर के जुखेड़ी गांव निवासी कपिल ने मातली हेलिपैड पर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। सहारनपुर के जुखेड़ी गांव निवासी कपिल ने मातली हेलिपैड पर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई मुकेश कुमार (22), चाचा मोनू का बेटा दीपांशु (19) और ननौता गांव निवासी आफताब (18) धराली में वेल्डिंग का काम करते थे। कपिल के अनुसार, पांच अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनके पिता राम सिंह ने मुकेश से फोन पर बात की थी। मुकेश ने बताया था कि हल्की-हल्की बारिश…
