उपभोक्ताओं की सबसे ज्यादा शिकायतें मीटर और बिजली बिल की, आयोग की ताजा रिपोर्ट से हुआ खुलासा विद्युत नियामक आयोग की ताजा रिपोर्ट से कुछ खुलासे हुए हैं। नौ उपभोक्ता शिकायत निवारण मंचों को एक साल में 1715 शिकायतें मिलीं। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ता सबसे ज्यादा मीटर और बिजली बिलों से परेशान हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ताजा वार्षिक रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है, जो भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रस्तुत की गई है। नियामक आयोग के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कुल नौ उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच हैं। इन सभी के पास सालभर में 1715…
Author: news61uk
प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायतों में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 से दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य चौपाल लगेगी। स्वास्थ्य शिविरों में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच होगी। प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी…
देहरादून। भोले-भाले लोगों को डराकर-धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने और SC/ST जैसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने वाले एक शातिर भूमाफिया गिरोह को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरोह के पांचों सदस्य एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, मारपीट और कब्जाखोरी जैसे करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी थाना पुलिस ने रविवार (24 अगस्त 2025) को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिकायत पर खुला भूमाफिया गिरोह…
उधमसिंह नगर : सितारगंज तहसील के शक्तिगढ़ क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत शक्तिगढ़ के एक पोल्ट्री फ़ार्म की 1708 मुर्गियों को मारकर गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया। इसके बाद पूरे फ़ार्म को सैनिटाइज भी किया गया। दरअसल, 21 अगस्त को पोल्ट्री फ़ार्म में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत की सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मृत मुर्गियों के सैंपल लेकर भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) को भेजे थे। 23 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट…
उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक से होटल में बलात्कार की बात सामने आ रही है। पर्यटक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि रात में मंगेतर के मौसेरे भाई ने युवती के साथ रेप किया। लैंसडौन पुलिस के अनुसार जयहरीखाल प्रखंड के समखाल में पीड़ित युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। उनके परिजन भी साथ थे और सभी एक होटल में रुके थे। आरोप है कि इसी बीच मंगेतर के मौसेरे भाई ने महिला के साथ…
काशीपुर: काशीपुर में निजी अस्पतालों की मनमानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वेदांता हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीहू नाम की बच्ची बीमार थी, जिसे वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इलाज आयुष्मान योजना से कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने इलाज शुरू करने के साथ ही अलग से बिल भी वसूलना शुरू…
लैंसडौन (पौड़ी), 25 अगस्त: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक युवती से होटल में बलात्कार किए जाने की घटना उजागर हुई है। युवती अपने मंगेतर और परिजनों के साथ घूमने आई थी। लैंसडौन पुलिस के अनुसार जयहरीखाल प्रखंड के समखाल क्षेत्र स्थित एक होटल में परिवार ठहरा हुआ था। इसी दौरान मंगेतर के मौसेरे भाई ने देर रात युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भयवश रात में किसी को सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह घटना का खुलासा होने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी…
थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। कुलसारी राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा। प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी, राहत कार्याे में नहीं होगी कोई कोर कसर – सीएम धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री…
आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने पेश की संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें। मुख्यमंत्री ने…
देहरादूनः थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंर्तगत केहरी गांव में स्थानीय लोगों के खिलाफ कुछ छात्रों ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि हमलावरों ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकालकर पीटा. सूचना पर पहुंची पुलिस से भी हमलावरों ने अभद्रता की. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित छात्रों को चोटें भी आई हैं. पुलिस के मुताबिक, विकास कॉलोनी रानीपुर मोड़ हरिद्वार निवासी हर्षित अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई वह देहरादून के एक लॉ कॉलेज का छात्र है. वर्तमान में प्रेमनगर में रहता है. उसके साथ संजीत सचदेवा, अभीजीत सिंह और वंश भारद्वाज…
