Author: news61uk

देहरादून: राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने हरिद्वार की आयरन और स्टील फर्मों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। स्टील फर्में स्टॉक छिपाकर अपनी कर देयता को शून्य या नगण्य दर्शा रही थीं। करीब 06 दिन चली जांच के बाद स्टील फर्मों ने 2.1 करोड़ रुपए मौके पर ही जमा करा दिए हैं। मौके से बड़ी संख्या में कब्जे में लिए गए दस्तावेजों का जांच अभी गतिमान है। जिससे कर देयता का आंकड़ा ऊपर जा सकता है। प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर चोरी पर सख्त…

Read More

पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब देवीग्राम हुआ मुख्यमंत्री के प्रयासों से बदला गया गांव का नाम पिथौरागढ़ जिले में तहसील पिथौरागढ़ स्थित ग्राम “खूनी” का नाम बदलकर अब “देवीग्राम” कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने खूनी ग्राम का नाम बदलने की अनुमति प्रदान कर दी है, इसके बाद उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय निवासी लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे, उनकी भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष…

Read More

भराङीसैण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये गये  अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा फोकस राज्य की मानव पूंजी में निवेश और हर वर्ग के समावेशी विकास पर है।…

Read More

देहरादून रिटेल टेरिटरी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 15 डीज़ल एग्ज़ॉस्ट फ्लूड (DEF) डिस्पेंसर राष्ट्र को समर्पित किए। यह पहल राजमार्ग एवं वाणिज्यिक परिवहन ग्राहकों को अधिक सुविधा, सटीक मात्रा एवं उच्च गुणवत्ता प्रदान करने हेतु उठाया गया कदम है। कार्यक्रम एम/एस मयालका पेट्रोलियम, मालसी (मसूरी मार्ग) पर आयोजित हुआ, जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी श्री के. के. अग्रवाल, श्री योगेश लोले, टेरिटरी मैनेजर, श्री जितेन्द्र प्रजापति, टेरिटरी कोऑर्डिनेटर, श्री अमित कुमार, सेल्स ऑफिसर एवं श्री देवेंद्र पाटिल, इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित शहर के प्रमुख डीलर व BPCL अधिकारी उपस्थित रहे। नया DEF डिस्पेंसर ग्राहकों को W&M स्टैम्प्ड मशीन से…

Read More

बद्रीनाथ, बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों को लेकर जारी असंतोष अब तेज़ होता जा रहा है। सोमवार को पुजारी, हक-हकूकधारी और स्थानीय व्यापारियों ने बद्रीशपुरी बाजार पूरी तरह बंद रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसी क्रम में कई आंदोलनकारियों ने मुंडन कराकर अपने आक्रोश को प्रतीकात्मक रूप से दर्ज किया। साथ ही तय किया गया कि मांगे पूरी होनेवतक रोजाना दो घंटे तक बाजार बंद रखा जाएगा। “धाम की संरचना और हक खतरे में” आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार मास्टर प्लान के नाम पर तानाशाही रवैया अपनाकर न केवल उनके हकों की अनदेखी कर रही है, बल्कि…

Read More

देहरादून, कम समय में ज्यादा लाभ का सपना दिखाने और खुद को फौजी बताकर  भरोसा जीतने वाले एक साइबर ठग को एसटीएफ ने दबोच लिया है। आरोपी बड़े ही चालाक तरीके से ओएलएक्स पर मकान किराये पर लेने के लिए विज्ञापन डालने के  इच्छुक लोगों से संपर्क करता था और फिर उनको विश्वास दिलाता कि मकान मालिक को एडवांस राशि पहले जमा करनी होगी। इस बहाने वह उनसे हजारों रुपये ऐंठ लेता और रकम मिलते ही मोबाइल बंद कर फरार हो जाता। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने साल की महिला से 12.46 लाख…

Read More

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 14 अगस्त को चुनाव से एन वक्त पहले कांग्रेस के 05 सदस्यों के अपहरण कांड और गोलीबारी ने परिणाम को खटाई में डाल दिया था। वहीं, हाई कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू की। कांग्रेस की चुनाव रद्द करने की याचिका भी गतिमान है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने कोषागार के डबल लॉक में रखे वोटिंग के अनंतिम परिणाम की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दरम्वाल ने 01 वोट से जीत दर्ज कर दी। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 वोट…

Read More

उत्तराखण्ड में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल-गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय उत्तराखण्ड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल…

Read More

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का बहुप्रतीक्षित नतीजा आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने शानदार जीत दर्ज कर नैनीताल की नई जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। लंबे समय से चल रही राजनीतिक खींचतान और हाईकोर्ट में चली सुनवाई के बाद हुए इस चुनाव पर सबकी नजरें टिकी थीं। परिणाम आने के साथ ही बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं विरोधी दलों को करारा झटका लगा है। दीपा दरमवाल की जीत को पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Read More