Author: news61uk

देहरादून:  महिला सुरक्षा को लेकर देहरादून को असुरक्षित बताने वाली निजी एजेंसी की रिपोर्ट पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने रिपोर्ट तैयार करने वाली पीवैल्यू एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को नोटिस जारी कर 8 सितंबर को देहरादून स्थित महिला आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्पष्ट किया कि “नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमन सेफ्टी” नाम से जारी यह रिपोर्ट पूरी तरह…

Read More

देहरादून में महिलाओं को असुरक्षित बताने वाली निजी रिपोर्ट पर जांच देहरादून। महिला सुरक्षा को लेकर निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है, अब जांच के दायरे में आ गई है। रिपोर्ट में प्रस्तुत तथ्य और आंकड़े सरकारी आंकड़ों से बिल्कुल विपरीत पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद शहर में अभिभावकों, महिलाओं और युवतियों के बीच असुरक्षा की भावना फैल गई है। मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को सौंपी…

Read More

एमडीडीए का स्पष्टीकरण– प्रधानमंत्री आवास योजना में कोई घोटाला नहीं, भ्रामक खबरों से एमडीडीए को बदनाम करने की कोशिश चालंग में पीएम आवास योजना स्वीकृत ही नहीं, 500 करोड़ घोटाले का दावा झूठा, खबरें पूरी तरह आधारहीन : एमडीडीए उपाध्यक्ष देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम चालंग में 500 करोड़ के घोटाले की खबरों को भ्रामक और असत्य बताया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि यह योजना मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही इस नाम पर कोई वित्तीय अनियमितता हुई है। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने इस दावे को…

Read More

उत्तराखंड में देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना  के लिए सिख संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में  एस. नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, के नेतृत्व में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हेमकुंड साहिब रोपवे महापरियोजना  के लिए आभार व्यक्त किया। हेमकुंड साहिब रोपवे: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी लंबी परियोजना, जिसकी…

Read More

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा पुलिस महानिदेशक को एसडीआरफ दल को प्रशिक्षण हेतु इस मद हेतु वित्तीय वर्ष 2024 – 25 की अवशेष धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 – 26में व्यय किए जाने, जनपद चंपावत एवं पौड़ी को क्रमशः पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण एवं राहत एवं बचाव कार्यों को दूसरी किश्त आबंटित किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव वन्यजीव संघर्ष सहित…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की और इस अवसर पर मुख्यमंत्री को दून विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन  मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान स्वरूप भेंट किया, ताकि आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सामूहिक सहयोग भावना की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में दून विश्वविद्यालय का यह योगदान न केवल एक प्रेरक कदम है, बल्कि यह राज्य के शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी…

Read More

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे करने के निर्देश  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को आगे बढ़ायें।  बुधवार को सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी के क्रम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…

Read More

प्राथमिकता से पूरा करें हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कार्यों को: मुख्यमंत्री अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ-साथ उसके व्यवस्थित संचालन, पुख्ता सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने वृहद स्तर पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्यो को पूरा करने के लिए अधिकारियों को अक्टूबर 2026 तक की डेट लाइन निर्धारित की है। उत्तराखंड सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान…

Read More

देहरादून:  राजधानी दून के इंदिरा नगर (वसंत विहार) स्थित श्री चैतन्य (गौतम इंटरनेशनल) स्कूल में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल भवन से घना काला धुआं निकलने लगा जिससे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हालात इतने गंभीर थे कि कई बच्चों और स्टाफ को तुरंत कक्षाओं से बाहर निकालना पड़ा। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों…

Read More

बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने आरोपी आशीष मेहता और अरुण को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी और…

Read More