Author: news61uk

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात अनुग्रह राशि का वितरण 72 घंटे में प्रभावित परिवार/मृतक आश्रित को अनिवार्य रूप से कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मृतक की शिनाख्त या अन्य किसी कारण से कुछ विलंब हो रहा हो तो एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से अनुग्रह राशि मृतक के आश्रित को हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन…

Read More

केंद्र सरकार ने आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत यूपीसीएल को ऋषिकेश में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगत करण तथा एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु ₹547.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की सीएम धामी ने इस संबंध में केंद्र सरकार से किया था अनुरोध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया केंद्र सरकार द्वारा यूपीसीएल, उत्तराखण्ड द्वारा ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगत करण एवं एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु कुल परियोजना लागत ₹547.73 करोड़ (समानांतर जीबीएस ₹493.05 करोड़ सहित) तथा पी.एम.ए. शुल्क @ 1.5% परियोजना लागत (₹8.22 करोड़,…

Read More

भराड़ीसैंण (चमोली) :  उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र, जो 19 अगस्त से 22 अगस्त तक चलना था, हंगामे और विपक्ष के तीव्र विरोध के चलते महज लगभग 2 घंटे 40 मिनट की कार्यवाही के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस अल्प अवधि में 9 महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिए गए और 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी मंजूर हो गया। पारित हुए 9 विधेयकों की सूची एवं प्रमुख बिंदु उत्तराखंड अनुपूरक विनियोग विधेयक, 2025 – अतिरिक्त वित्तीय व्यवस्था हेतु; 5315 करोड़ रुपये की राशि शामिल। श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर (संशोधन) विधेयक,…

Read More

मामूली कहासुनी के बाद स्कूल में खौफनाक वारदात, साथी शिक्षकों ने आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले किया उत्तराखंड के काशीपुर में बुधवार सुबह स्कूल परिसर गोलीकांड से दहल उठा। भौतिक विज्ञान की क्लास के बाद छात्र ने शिक्षक पर अचानक फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक गंभीर घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 9 के छात्र ने भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली दाएं कंधे के नीचे लगने…

Read More

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने मात्र एक वोट से जीत दर्ज की थी, लेकिन अब इस जीत पर सवाल उठ गए हैं। नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक मतपत्र पर अधिकारी द्वारा टैंपरिंग (ओवरराइटिंग) की गई है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता, राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ताओं के साथ दोनों प्रत्याशियों को वीडियो व सीसीटीवी फुटेज दिखाने के आदेश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक, गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में…

Read More

देश की रक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या उन्हें टोल टैक्स से पूरी तरह छूट मिलती है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई तरह की बातें वायरल होती रहती हैं, लेकिन वास्तविक नियम कुछ अलग हैं। दरअसल, The Indian Tolls (Army and Air Force) Act, 1901 के तहत यदि कोई सैनिक ड्यूटी पर है और सरकारी सैन्य वाहन से सफर कर रहा है, तो उसे टोल टैक्स नहीं देना पड़ता। ऐसे में टोल प्लाजा पर जवान को अपना पहचान पत्र और ड्यूटी से संबंधित दस्तावेज…

Read More

कांग्रेस बनाम धामी सरकार: कार्यमंत्रणा समिति से यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह का इस्तीफ बनेगा मुद्दा? गीता मिश्रा देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र भले ही केवल दो दिन भी न चला हो, लेकिन इसके भीतर का टकराव लंबे समय तक गूंज सकता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देकर धामी सरकार पर लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने बिना समिति की बैठक बुलाए सत्र को अचानक समाप्त कर दिया, जिससे जनता के मुद्दे दब गए। कांग्रेस का आरोप यशपाल आर्य ने…

Read More

देहरादून। “देहरादून जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनी गई एक याचिका ने समाज की आँखें खोल दीं—जहाँ पिता ही बेटे-बहु और मासूम पोती को बेघर करने की साजिश रचते पाए गए। अदालत ने कहा, महज उम्रदराज होना संतान को घर से निकालने का लाइसेंस नहीं है।” देहरादून जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने परिवार, समाज और कानून – तीनों को झकझोर कर रख दिया। आमतौर पर माना जाता है कि बुजुर्ग हमेशा पीड़ित और संतान दोषी होती है, लेकिन इस मामले में सच्चाई बिल्कुल विपरीत थी। यहाँ सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी पिता ने अपनी बहु-बेटे और चार साल की…

Read More

देहरादून। साइबर ठगों ने राजधानी देहरादून में एक दंपति को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से ₹2,63,000 की रकम उड़ा दी। पीड़ित गजेन्द्र सिंह ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। गजेन्द्र सिंह निवासी प्रेमनगर, देहरादून ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता चौहान को 26 जुलाई को एक व्यक्ति ने कॉल कर स्वयं को YONO SBI एजेंट बताया। इसके बाद उसने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा।  YONO ऐप मानकर उनकी पत्नी ने उस लिंक पर बैंक खाते का विवरण भर दिया। खाता विवरण भरते ही उनके खाते से लगातार तीन ट्रांजैक्शन में रकम निकाल ली गई। पहली बार ₹1,30,000 दूसरी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव श्री आर.के सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री समीर सिन्हा ने भी इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने…

Read More