ऑपरेशन कालनेमिः अब तक 4000 सत्यापन, एक बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार सनातन की आड़ में ठगी पर सीएम धामी का प्रहार देवभूमि में चल रहा अब तक का सबसे बड़ा अभियान देवभूमि की पवित्रता को चुनौती देने वालों पर सीएम धामी की सर्जिकल स्ट्राइक पहचान छिपाकर भावनाओं से खेलोगे तो जेल जाओगेः सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि प्रदेशभर में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। यह व्यापक अभियान उन असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रहा है, जो अपनी पहचान…
Author: news61uk
एयरफोर्स करेगी चिन्यालीसौड़, गौचर हवाई पट्टियों का संचालन पिथौरागढ़ एयरपोर्ट विस्तार पर खर्च होंगे 450 करोड़ रुपए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगी पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का संचालन चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) ओर गौचर (चमोली) हवाई पट्टियों का संचालन इंडियन एयरफोर्स करेगी। जबकि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार भी करने जा रही है, जिस पर 450 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रदेश सरकार सीमांत जनपदों में हवाई सेवाओं को विस्तार करने पर जोर दे रही है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ ही सामरिक जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है। इसी क्रम…
पिथौरागढ़ – मुनस्यारी हेलीसेवा 30 सितंबर तक शुरु होगी केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उडान योजना के तहत हेली सेवा का संचालन 30 सितंबर तक होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने इस रूट पर सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचित किया है कि उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ – मुनस्यारी…
टिहरी गढ़वाल: टिहरी ज़िले के कैम्पटी थाना क्षेत्र के सैंजी गाँव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ बाहरी लोगों ने गाँव में गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर ही तीन-चार बदमाशों को पकड़ लिया है, जबकि एक जंगल की ओर भाग गया और उसका पीछा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला एक लड़की से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ियाँ नेक्सन (HR26FU1480) और हुंडई एक्सेंट (UK07BR3995) थीं, मौके पर पुलिस बल पहुंचा, तीन-चार बदमाशों को पकड़ लिया…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को एजुकेशन का हब माना जाता है. यही वजह है कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में पढ़ाई करने के लिए दून आते हैं, लेकिन प्रेमनगर क्षेत्र में कुछ छात्र पढ़ाई करने की बजाय मारपीट और लड़ाई झगड़े कर रहे हैं. जिससे एजुकेशन हब अब छात्रों का अखाड़ा बनता जा रहा है। यहां हॉस्टलों में रहने वाले इन बिगड़ैल छात्रों का किताबों से कम और तमंचे से रिश्ता ज्यादा हो गया है. बात-बात पर फायरिंग की घटनाएं इस क्षेत्र में आम हो गई है. कभी गर्लफ्रेंड पर विवाद तो कभी कैंटीन के झगड़े…
उत्तराखंड के वर्तमान हालातों में सुधार की सख्त आवश्यकता: त्रिवेन्द्र भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब नहीं होनी चाहिए: त्रिवेन्द्र देहरादून। हरिद्वार से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि इस वक्त जो हालात उत्तराखंड के हैं उनमें सुधार की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने आगाह करते हुए मौजूदा सरकार से कहा कि किसी भी हालत में भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब नहीं होनी चाहिए। जो लोग भी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे हम उन्हें बार-बार चेताएंगे यह हमारा फर्ज है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने…
हरिद्वार। शहर के एक निजी अस्पताल में 19 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। पेट दर्द पर भर्ती, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत पर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि मौत के बाद डॉक्टर…
आपदाओं के लिए MCT एक बड़ा कारण, भू वैज्ञानिक बोले-इन क्षेत्रों में निर्माण पूर्ण रूप से हो वर्जित वरिष्ठ भू वैज्ञानिक व गढ़वाल विवि के भू गर्भ विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट का कहना है कि स्याना चट्टी में यमुना नदी में झील बन गई। यह झील ठीक उसी प्रकार बनी है जैस धराली और हर्षिल के बीच भागीरथी नदी में बनी थी। यहां भी तैल गाड़ के मलबे ने भागीरथी का प्रवाह रोक दिया था। उत्तरकाशी जनपद में आपदाओं के लिए एमसीटी (मैन सेंट्रल थ्रस्ट) भी एक प्रमुख कारण है। चाहे भटवाड़ी का भू धसाव हो या फिर स्याना चट्टी…
उपभोक्ताओं की सबसे ज्यादा शिकायतें मीटर और बिजली बिल की, आयोग की ताजा रिपोर्ट से हुआ खुलासा विद्युत नियामक आयोग की ताजा रिपोर्ट से कुछ खुलासे हुए हैं। नौ उपभोक्ता शिकायत निवारण मंचों को एक साल में 1715 शिकायतें मिलीं। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ता सबसे ज्यादा मीटर और बिजली बिलों से परेशान हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ताजा वार्षिक रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है, जो भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रस्तुत की गई है। नियामक आयोग के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कुल नौ उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच हैं। इन सभी के पास सालभर में 1715…
प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायतों में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 से दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य चौपाल लगेगी। स्वास्थ्य शिविरों में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच होगी। प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी…
