स्वास्थ्य, चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के योगदान को बताया अनुकरणीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से हुई समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा उत्तराखण्ड की विकास में स्वास्थ्य सेवाओं के योगदान पर भी हुई बातचीत देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थानों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत…
Author: news61uk
डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से विधवा का ऋण हुआ माफ — ₹5 लाख की बकाया राशि मात्र ₹10 हजार में हुई सेटल, मिला “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र विगत माह देहरादून निवासी शोभा रावत अपने शत-प्रतिशत दिव्यांग पुत्र और पुत्री सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची थीं। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को बताया था कि पति की वर्ष 2024 में आकस्मिक मृत्यु के बाद वे आर्थिक रूप से अत्यंत संकटग्रस्त हैं। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से ₹17 लाख का ऋण लिया था, जिसमें से ऋण बीमा के अंतर्गत ₹13,20,662 की धनराशि समायोजित की जा चुकी थी, किन्तु बैंक द्वारा शेष ₹5 लाख की…
लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस की कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया. मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार की देर रात थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस की कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान इदरीश पुत्र अनीश निवासी महावतपुर थाना सिविल लाइन, रूड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी निहाल उर्फ रिहान पुत्र नसीर आलम, जो उसी गांव का रहने वाला…
उत्तराखंड में स्पा सेंटरों में छुपे गहरे राज!…रेड में मिली आपत्तिजनक सामग्री, युवतियां रेस्क्यू उत्तराखंड में स्पा सेंटरों में अनियमित्ताएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने काशीपुर के प्रिया मॉल स्थित कूल स्पा सेंटर पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दूसरे प्रदेश की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया। प्रशासन ने अनियमितताओं के चलते इस स्पा सेंटर को सील कर दिया है। जिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि शहर के कई स्पा और कैफे सेंटरों में संदिग्ध…
उत्तराखण्ड के नैनीताल में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री को एक किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को हरिद्वार ले गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला आठ अक्तूबर का है। एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी को देव सिंह…
नवजात को इसोफेजियल एट्रेज़िआ विद ट्रेकियो-इसोफेजियल फिस्चुला नामक गंभीर स्थिति थी, जिसमें आहार नली विकसित नहीं होती और श्वास नली से जुड़ी रहती है। दीपावली से पहले हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में एक अद्भुत चिकित्सा सफलता ने एक परिवार के जीवन में फिर खुशियां लौटा दीं। रश्मि (नाम परिवर्तित) के प्री-मेच्योर नवजात की आहार नली पूरी तरह विकसित नहीं थी। अस्पताल के बाल शल्य चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर नवजात की आहार नली विकसित की। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि नवजात को इसोफेजियल एट्रेज़िआ विद ट्रेकियो-इसोफेजियल फिस्चुला नामक गंभीर स्थिति थी, जिसमें…
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में नेपाल मूल की एक विवाहित महिला ने गृहकलह से तंग आकर झील में छलांग लगा दी। सौभाग्य से स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कुछ समय से अपने पति के साथ भीमताल में रह रही थी। पति से झगड़े के बाद वह घर से निकली और झील के किनारे पहुंचकर उसने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीमताल के थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय…
जोन से जुड़े अधिकारियों ने रिबन काटकर और पर्यटकों से भरी जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन खुल गया है. बिजरानी जोन खुलने के साथ ही यहां आज से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज हो गया है. मानसून सत्र के बाद आज बुधवार सुबह 6 बजे बिजरानी पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. सुबह से ही देश-विदेश से आए सैलानियों की भीड़ जंगल सफारी के लिए पहुंचने लगी. जिससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर पर्यटन की रौनक लौट आई है. कॉर्बेट पार्क…
स्कूल बस खरादी नंदगांव क्षेत्र से बच्चों को लेकर बड़कोट दोबाटा आ रही थी. उत्तरकाशी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक रोडवेज की स्कूली बच्चों से भरे वाहन के साथ भिडंत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हल्ला मच गया. इस घटना में स्कूली वाहन में सवार तीन-चार बच्चों को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. मौके पर मौजूद होटल व्यवसाई गुरुदेव सिंह रावत ने बताया स्कूल बस दुबाटा के पास बच्चों…
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने पहली बार मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) का पद सृजित किया है. टिहरी: लक्ष्मी प्रसाद जोशी देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) नियुक्त किये गये हैं. लक्ष्मी प्रसाद जोशी उत्तराखंड चमोली जिले के कुलसारी (नौड़-बजवाड़ गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने संघर्ष और मेहनत के दम पर ये उपलब्धि हासिल की है. कभी पहाड़ की पगडंडियों पर रोजाना आठ किलोमीटर पैदल चलकर थराली इंटर कॉलेज पहुंचने वाला एक छात्र आज देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) बन गया है. उत्तराखंड चमोली जिले के कुलसारी (नौड़-बजवाड़…
