देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक की शुरुआत आज गमगीन माहौल में हुई। बैठक के आरंभ में कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता, वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को याद किया। कैबिनेट ने कहा कि दिवाकर भट्ट न केवल राज्य आंदोलन के अग्रणी चेहरों में से एक थे, बल्कि उन्होंने उत्तराखंड के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह…
Author: news61uk
बागेश्वर। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने रंगदारी मांगने और लोगों को धमकाने के आरोप में एक शातिर अपराधी गोपाल चंद्र बनवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरटीआई कार्यकर्ता की आड़ में वसूली करने का आरोप है। गरुड़ के मेलाडुंगरी निवासी बलवंत सिंह ने 22 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रीठा निवासी गोपाल चंद्र बनवासी उनसे मकान ध्वस्तीकरण आदेश दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, बनवासी ने झूठी शिकायतों के माध्यम से उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी थी। शिकायत की गंभीरता…
देहरादून में तेज रफ्तार कार चालक ने दंपत्ति को कुचला, पति की हुई मौत, पत्नी का चल रहा है इलाज,कार चालक पर मुकदमा दर्ज देहरादून- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से जा रही कार ने कोरियर की डिलीवरी करने वाले स्कूटी चालक पति-पत्नी को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिसका इस वक्त अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा…
स्मार्ट मीटर लगाने के बाद गलत बिल आने की शिकायतें बड़ी संख्या में आ रही थीं। सामान्य से अधिक बिल आने की बढ़ती शिकायतों पर शासन स्तर से सख्ती बरती गई। इसके बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने पुराने मीटर के स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी। प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। बिल गलत आने और समय पर नहीं आने की शिकायतों के बाद यूपीसीएल मुख्यालय की ओर से मंगलवार को नए आदेश जारी किए। इसके अनुसार, अगले आदेश तक पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। शिकायतों के…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह निर्णय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या 116/2018 (PIL) में पारित आदेश दिनांक 12.11.2018 के अनुपालन में, उपनल प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से हुई बैठक के बाद शासन स्तर पर सम्यक विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया है। इस संबंध में सचिव सैनिक कल्याण श्री दीपेन्द्र चौधरी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को प्रेषित परिपत्र में स्पष्ट किया गया है…
उत्तराखंड के दिग्गज नेता और फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में देहरादून स्थित श्री इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज ही अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर उनके हरिद्वार स्थित घर भेजा गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी से जूझ रहे थे दिवाकर भट्ट सूत्रों के अनुसार, दिवाकर भट्ट जी पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उपचार के दौरान कई बार उनकी हालत में सुधार भी हुआ, लेकिन अंततः आज उन्होंने दुनिया को अलविदा…
हल्द्वानी। हालात भले ही कठिन हों, लेकिन हौसलों के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं हीरानगर की 13 वर्षीय बबीता तिवारी, जिन्होंने संसाधनों की कमी को अपने सपनों के आगे झुकने नहीं दिया। रोजाना 14 किलोमीटर पैदल सफर तय कर उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई बाधा टिक नहीं सकती। जीजीआईसी में नौवीं की छात्रा बबीता ने दो साल पहले अपने पीटीआई शिक्षक की प्रेरणा से हॉकी खेलना शुरू किया। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण रोज स्टेडियम तक पहुँचने के लिए ऑटो का किराया देना संभव नहीं था। लेकिन बबीता…
नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री 26 नवंबर, 2025 (बुधवार) को अपराह्न 1:40 बजे देहरादून से प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) कर अपराह्न 2:40 बजे एफ0टी0आई0 हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। एफ0टी0आई0 हेलीपैड, हल्द्वानी से प्रस्थान कर अपराह्न 03:00 बजे एम0बी0 इंटर कॉलेज हल्द्वानी, नैनीताल पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 4:10 बजे एम0बी0 इंटर कॉलेज, हल्द्वानी से एफ0टी0आई0 हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
हल्द्वानी। लोकप्रिय यू-ट्यूबर सौरभ जोशी और हल्द्वानी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अवंतिका भट्ट की शादी को लेकर चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म हो गया है। विश्वस्त पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 25 नवंबर, यानी आज (मंगलवार) को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। विवाह स्थल ऋषिकेश का अलोहा रिसार्ट है, जहां परिवार के कुछ लोग शामिल हैं। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ओलीविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी के विवाह से जुड़े कई वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन परिवारिक सदस्यों के चुप रहने से सारा कार्यक्रम गोपनीय बना हुआ था। अवंतिका भट्ट, जो…
बद्रीनाथ भगवान विष्णु के 108 दिव्य देशम अवतारों में से एक है, जो वैष्णवों के लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। बद्रीनाथ मंदिर के साथ-साथ बद्रीनाथ कस्बा पंच बद्री मंदिरों का भी हिस्सा है, जिनमें योग ध्यान बद्री, भविष्य बद्री, आदि बद्री और वृद्ध बद्री शामिल हैं। भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए बद्रीनाथ धाम आने का प्रोग्राम बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 बजे सर्दियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। कपाट बंद करने…
