बागेश्वर। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने रंगदारी मांगने और लोगों को धमकाने के आरोप में एक शातिर अपराधी गोपाल चंद्र बनवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरटीआई कार्यकर्ता की आड़ में वसूली करने का आरोप है।
गरुड़ के मेलाडुंगरी निवासी बलवंत सिंह ने 22 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रीठा निवासी गोपाल चंद्र बनवासी उनसे मकान ध्वस्तीकरण आदेश दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, बनवासी ने झूठी शिकायतों के माध्यम से उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी थी।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बैजनाथ पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 25/25, धारा 308(2)/308(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके ने मामले की त्वरित विवेचना के निर्देश दिए। जांच के बाद पुलिस टीम ने 25 नवंबर को गोपाल चंद्र बनवासी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरोपी गोपाल बनवासी का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2011 में उसे धारा 366/306 (अपहरण व आत्महत्या के दुष्प्रेरण) के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई गई थी, जिसे वह काट चुका है। इसके अलावा, पूर्व में भी उस पर रंगदारी का एक और मामला (मु.अ.स. 21/25 धारा 308(2)/308(4)/316(2) बीएनएस) दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इन मामलों के बावजूद, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और दोबारा लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगने लगा था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश रजवार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र रोतेला और कांस्टेबल नरेंद्र राणा शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रंगदारी मांगने और फर्जी शिकायतों के माध्यम से लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लोहाघाट में बड़ा हादसा: 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक गंभीर
- देहरादून: 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र, 62 करोड़ की नई बिल्डिंग का शिलान्यास
- देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
- देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव
- सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
- शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।
- जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
- बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज
- पंतनगर किसान मेले में छाया कृषि ड्रोन, 5 मिनट में 1 एकड़ स्प्रे
- उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Monday, March 16

