Author: news61uk

उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कें लगातार जाम की समस्या से जूझ रही हैं। पहाड़ों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैनीताल पहुंचते हैं। इससे तल्लीताल डांठ से छावनी कार्यालय तक का मार्ग जामग्रस्त रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन ने नैनीताल–भवाली राज्य मार्ग के 300 मीटर हिस्से को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से भेजे गए 1.12 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद लोनिवि ने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव और वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते की स्पाइन का ऋषिकेश एम्स में सफल ऑपरेशन हुआ जो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में है और कुछ समय बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आईएफएस अधिकारी डॉक्टर पराग मधुकर धकाते को मंगलवार को रुद्रप्रयाग के कालीमठ में आधिकारिक दौरे पर थे जहां घोड़े से नीचे गिरने के कारण उनकी स्पाइन में गंभीर चोट आई थी। मिली जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते मंगलवार को रुद्रप्रयाग में आधिकारिक दौरे पर गए थे जहां कालीमठ में निरीक्षण के दौरान…

Read More

सहालग सीजन में हल्द्वानी के जाम से निपटने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़े निर्देश दिए हैं। अब बारात की लंबाई 200 मीटर तक सीमित, हाई-बेस डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित और रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण बैन। जानें नए नियमों के खास बिंदु। हल्द्वानी। सहालग सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में यातायात जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए बारात आयोजनों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दी और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार…

Read More

इकबालपुर नहर के निर्माण, बनबसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल सहित कई विषयों पर चर्चा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बनवसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल घाट पर पर्याप्त जल की उपलब्धता और जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का उनसे अनुरोध किया है। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास…

Read More

प्रभावित परिवारों की मुआवजा राशि बढ़ने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त पौड़ी। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकास खंड जयहरीखाल, ग्राम बौंठ निवासी श्रीमती सतीश्वरी देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि महिलाएं काम के सिलसिले में अकेले न जाकर समूह में जायें। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय जनपदों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और उनसे आम जन की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को अनटाइड फंड से रिहायशी इलाकों…

Read More

पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्‌टी से देहरादून के लिए 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके लिए नई कंपनी के टैंडर हो चुके हैं। नये साल की शुरुआत में ही पिथौरागढ़ की जनता को प्रदेश की राजधानी के लिए हवाई उड़ान भरने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। भाजपा के दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी से देहरादून के लिए विमान सेवा संचालन के प्रयास प्रदेश सरकार लगातार कर रही है। कुछ दिन पूर्व उनकी इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय और अपर सचिव नागरिक उड्डयन आशीष चौहान से वार्ता…

Read More

हरिद्वार। चाइनीज मांझा एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गनीमत रही की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की जान बच गयी। मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी गर्दन पर कई टांके आए हैं। उत्तर हरिद्वार क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा गर्दन में फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए आए हैं। घायल युवक की पहचान करन शर्मा निवासी हरिद्वार के रूप में हुई…

Read More

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में दस प्रस्ताव आए। इनमें से सात प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतक के स्वजनों को अब मिलेगी 10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि। पहले यह थी छह लाख। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन्यजीवों के हमले में घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी सरकार। दुकानों,…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते रुद्रप्रयाग में गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार धकाते घोड़े से गिरकर घायल हो गए, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय भी लगातार स्वास्थ्य अपडेट ले रहा है। मुख्य बिंदु रुद्रप्रयाग में घोड़े से गिरने से हुआ…

Read More