हरिद्वार। चाइनीज मांझा एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गनीमत रही की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की जान बच गयी। मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी गर्दन पर कई टांके आए हैं। उत्तर हरिद्वार क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा गर्दन में फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए आए हैं। घायल युवक की पहचान करन शर्मा निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी हवा में उड़ रहा चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। मांझे के कारण युवक की गर्दन में गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हर साल हादसे होने के बाद कुछ दिनों के लिए औपचारिक कार्रवाई दिखाई जाती है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि लगातार जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं।
फिलहाल अभी पतंगबाजी का समय दूर है, किन्तु जिस प्रकार से चाइनीज मांझे को लेकर हादसा हुआ है। उसको देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज
- सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
- Dehradun: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
- Uttarakhand: तुषार हत्याकांड…एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
- देहरादून में खुले में कूड़ा फेंका, ड्रोन से कटा चालान:5 को नोटिस जारी, कंट्रोल रूम में बैठी टीम तुरंत ले रही एक्शन
- बड़ी खबर : अब भूकंप आने से पहले अलर्ट करेगा ‘भूदेव’ एप, कुछ सेकंड पहले करेगा सतर्क
- Dehradun Accident: आर्मी का वाहन सड़क किनारे खड़े सीमेंट मिक्सर ट्रक से भिड़ा, चार सैन्य कर्मी घायल
- सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला फिर टला:तीन बार टल चुकी है सुनवाई,अब 3 फरवरी 2026 को संभावित सुनवाई
- मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ
Sunday, December 14

