उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और आज ही मामले में फैसला आने की उम्मीद है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी की अपील पर सुनवाई करेगी। कोर्ट की तरफ से मामले को 23 वें नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है।
मामला रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा है और 5 हजार परिवार व 50 हजार लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। सुनवाई से पहले हल्द्वानी को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है। यहां 500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं, जिसमें तीन एएसपी, चार सीईओ, 12 थाना अध्यक्ष, 45 उप निरीक्षक, और 400 हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूरे इलाके में चेकिंग जारी है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में भारी फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ड्रोन से इलाके में नजर रखी जा रही है। साथ ही ITBP और CRPF को रिजर्व पर रखा गया है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बाहरी लोगों और गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। प्रशासन ने पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर
- तेज गर्मी में लू लग जाए तो तुरंत अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
- देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा:IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी सलामी, केदारनाथ धाम के भी करेंगी दर्शन
- हरिद्वार में दो बाघों की मौत पर बड़ा एक्शन, रेंजर सस्पेंड
- खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, सीएम धामी ने दी बधाई
- पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
- CM धामी ने कुमाऊं मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास, मीडिया जगत को बड़ी सौगात
Tuesday, May 26

