सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित पूर्व अर्द्धसैनिक सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के पूर्व जवान, वर्तमान जवान एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम धामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सेना के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में तैनात जवान सीमाओं पर देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं।
कुमाऊं मंडल से आए जवान
सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से आए पूर्व अर्द्धसैनिकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी मेयर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के कल्याण के प्रति गंभीर है और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीरभूमि ने हमेशा से देश को बड़ी संख्या में सैनिक और जांबाज योद्धा दिए हैं, जिन पर पूरे देश को गर्व है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, सीएम धामी ने दी बधाई
- पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
- CM धामी ने कुमाऊं मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास, मीडिया जगत को बड़ी सौगात
- SSP दून ने नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून से की शिष्टाचार भेंट
- सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों ने उठाया लाभ
- खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
- गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
- देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी
Tuesday, May 26

