देहरादून 22 जुलाई। रायवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में 04 कांवड यात्री घायल हो गये, मौके पर ही पुलिस ने घायलों को प्रार्थमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड मेला 2025 का अन्तिम पडाव गतिमान है, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी सम्बन्धित प्रभारियों को कांवड यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेशों के अनुपालन में ड्यूटीरत पुलिस बल द्वारा कावड यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता की जा रही है।
इसी क्रम में आज प्रातः रेलवे अण्डर पास पर ऋषिकेश के ओर कांवड यात्रियों की मोटर साईकिल अनियन्त्रित होकर सड़क पर रपट गयी थी, जिसमे 03 कावंड यात्री घायल हो गये। जिसमे 02 कावड यात्रियो के पैर, हाथ, मुँह पर चोट आयी व एक कावंड यात्री का हाथ फैक्चर हो गया था। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कांवड यात्रियों को मौके पर ही प्रार्थमिक उपचार देते हुए 108 एम्बुलेन्स की सहायाता से जिला अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया। एक अन्य घटना में नेपाली फार्म तिराहे के पास मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल कावंड यात्री को ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा प्रार्थमिक उपचार देते हुए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
घायल कांवड यात्रियों का विवरण:-
1- अमन पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 18 वर्ष।
2- अंकुश पुत्र सुखविन्दर सिह निवासी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 21 वर्ष
3- प्रिन्स पुत्र रिंकू कुमार निवासी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 17 वर्ष
4- विशाल पुत्र राजकुमार निवासी पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल
- हल्द्वानी में बवाल: मदरसन कंपनी गेट पर प्रदर्शन, पूर्व मंत्री हरीश पनेरु समेत 4 नेता हिरासत में
- तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का कहर: ठेले वाले 18 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
- रानीबाग हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 4 साल की कनक को कुचला, मौत के बाद बवाल—हाईवे जाम
- बागेश्वर हादसा: अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग जख्मी
- लेंसकार्ट विवाद: दून में बजरंग दल का हंगामा, कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाया, 2 दिन में माफी की चेतावनी
- Heat Alert: उत्तराखंड में दो दिन और लू का असर, फिर बदलेगा मौसम
- विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
- त्रिमुडिया मेले के बाद बदरीनाथ कपाट खोलने की तैयारी शुरू
- चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने कसे पेंच
Tuesday, April 21

