मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन एवं बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित और चेयरमैन देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर श्री अजय कुमार सैनी मौजूद थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
- सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी
- हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
- गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
Tuesday, June 2

