Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी
  • रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अब सांभर के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
  • उत्तराखंड में फ्लाइट के साथ रेल यात्रियों की भी बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेन कैंसिल, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट
  • गढ़वाल सांसद ने संसद में उठाया वन्यजीव हमलों का मुद्दा
  • हरिद्वार मोर्चरी में लापरवाही: चूहों ने शव कुतरा, परिजनों का हंगामा—जांच व कार्रवाई की मांग तेज
  • हल्द्वानी : चौकी इंचार्ज को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर
  • उत्तराखंड में सिख समाज पर विवादित टिप्पणी:सिख एडवोकेट ने जताई आपत्ति, हरक सिंह रावत बोले- सॉरी मेरे मुहं से निकल गया
  • बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक कदम
  • Pithoragarh: मुनस्यारी ब्लॉक में एक दिवसीय बायर–सेलर मीट, ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत
  • शिक्षा विभाग में 52 टीचरों पर लटकी जांच की तलवार, फर्जी प्रमाण पत्रों से जुड़ा है मामला
Saturday, December 6
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»रेस्क्यू अभियान में 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, मलवे के भीतर दबे लोगों की खोज का अभियान तेज किया गया
उत्तराखण्ड

रेस्क्यू अभियान में 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, मलवे के भीतर दबे लोगों की खोज का अभियान तेज किया गया

news61ukBy news61ukAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

आयुक्त गढवाल मंडल ने धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू, सर्च तथा राहत कार्यों को लेकर मीडिया को दी जानकारी

आपदा पीड़ितों राहत एवं पुनर्वास के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावितों को पॉंच लाख रू. की दर से अनुग्रह राशि वितरण शुरू

रेस्क्यू अभियान में 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मलवे के भीतर दबे लोगों की खोज का अभियान तेज किया गया

आपदा में 43 लोग लापता, जिनमें से एक व्यक्ति का शव बरामद

सड़क मरम्मत हेतु डबरानी तक पहुंचाई भारी मशीनें-मंगलवार सायं तक सड़क संपर्क बहाल होने की उम्मीद

आयुक्त गढवाल मंडल श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में धराली आपदा को लेकर चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान तथा लापता लोगों की खोजबीन के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी।
मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री कें निर्देशानुसार धराली गांव के आपदा प्रभावित को तत्कालिक तौर पर पॉंच लाख रूपये की अनुग्रह राशि का वितरण शुरू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास का बेहतर पैकेज तैयार कराया जा रहा है। जिसके लिए सचिव राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। आपदा से हुई क्षति का आकलन और प्रभावितों से वार्ता के लिए समिति के सदस्य आज उत्तरकाशी पहॅुचेंगे।

मंडलायुक्त ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाकर 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित क्षेत्र में फंसे सभी बाहरी लोगों एवं जरूरतमंद स्थानीय लोगों को वहां से निकाल लिया गया है। मलवे के भीतर दबे लोगों की खोज करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसके लिए एनडीआरएफ की टीम सहित अलग से एक विशेष अधिकारी मौके पर तैनात है। एसडीआरएफ के आईजी भी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। देहरादून से 10 विशेषज्ञ भूवैज्ञानिकों की एक विशेष टीम भी भेजी गई है। राहत एवं बचाव कार्यों तथा सर्च ऑपरेशन को तत्परता से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्र में ही कैम्प कर रहे हैं। प्रभावित लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न, कपड़े व दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मंडलायुक्त ने बताया कि अभी तक प्राप्त विवरण के अनुसार इस आपदा में 43 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। जिनमें से धराली गांव के एक युवक आकाश पंवार का शव बरामद हुआ है। मृत युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। शेष लापता 42 लोगोंं में 9 सेना के कार्मिकों के साथ ही धराली गांव के 08 तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के 05 लोग शामिल हैं। टिहरी जिले का 01, बिहार के 13 और उत्तर प्रदेश के 06 व्यक्ति भी लापता बताए गए हैं।
इनके अतिरिक्त 29 नेपाली मजदूरों के लापता होने की भी सूचना मिली थी, जिनमें से मोबाईल नेटवर्क बहाल होने के बाद 05 व्यक्तियों से संपर्क हो चुका है। शेष 24 मजदूरों के संबंध में उनके ठेकेदारों से अधिक विवरण नहीं मिल पाया है। संबंधित ठेकेदारों को कहा गया है कि इन मजदूरों को जहां से लाया गया है, वहां से उनके मोबाईल नंबर तथा अन्य जानकारी प्राप्त की जाय। ऐसा माना जा रहा है कि अभी तक सकुशल मिले पॉंच मजदूरों की तरह शेष अन्य मजदूर भी अन्यत्र जा सकते है। केदारनाथ आपदा के दौरान भी लापता बताए गए कई लोग प्रभावित क्षेत्र से वापस अपने घर पहुंच चुके थे। अन्य राज्यों के लापता लोगों के घरों का पता जुटाकर भी उनकी खोज-खबर का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों के बारे में अंतिम वस्तुस्थिति एक-दो दिन में साफ होने की उम्मीद है।

हर्षिल में भागीरथी नदी पर बनी झील से पानी निकासी के प्रयास शुरू

मंडलायुक्त ने बताया कि हर्षिल में भागरथी नदी पर बनी झील से पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. के द्वारा गत दिन से काम शुरू कर दिया गया हैं।

डबरानी-सोनगाड क्षेत्र में सड़क मरम्मत हेतु पहॅॅुंची मशीनें, पैदल मार्ग पर सुरक्षा व सहायता के अनेक इंतजाम

मंडलायुक्त ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल करने का काम तेजी से जारी है। गत रात्रि को लिमच्यागाड में वैली ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका हैं। अब डबरानी और सोनगाड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क बहाल करने का काम चल रहा है। मंगलवार सायं तक इस क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल हो जाने की उम्मीद है। लिमच्यागाड में वैली ब्रिज बनने के बाद भारी मशीनों को डबरानी क्षेत्र में पहॅुचा दिया गया है।
डबरानी से सोनगाड तक लगभग पांच कि.मी. पैदल मार्ग पर एक हेल्प पोस्ट एवं मेडीकल कैम्प की व्यवस्था करने के साथ ही एसडीआरएफ व वायरलेस टीम को भी तैनात किया गया है। डबरानी से सोनगाड के बीच खच्चरों के माध्यम से गैस सिलिंडरों को भेजा शुरू कर दिया गया है। जिन हिस्सों में सड़क अवरूद्ध है वहां पर ट्रांशिपमेंट कर प्रभावित क्षेत्र के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति की जा रही है। सड़क बाधित होने के कारण प्रभावित गांवों में प्रशिक्षित आपदा मित्रों एवं पंचायतराज विभाग के माध्यम से लगातार संपर्क किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में मोबाईल संपर्क उपलब्ध है। आपदा नियंत्रण कक्ष निरंतर संचालित हो रहा हैं। प्रभावित गांवों में कोई समस्या होने पर तत्काल सहायता पहॅूंचाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप भी उपस्थित रहे।

1278 people for people buried in the rescue operation the search operation under the debris was intensified were evacuated safely
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी

December 6, 2025
Read More

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अब सांभर के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

December 6, 2025
Read More

उत्तराखंड में फ्लाइट के साथ रेल यात्रियों की भी बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेन कैंसिल, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

December 6, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी

December 6, 2025 उत्तराखण्ड

मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) में निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज बेलडांगा में प्रस्तावित ‘बाबरी मस्जिद’…

Read More

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अब सांभर के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

December 6, 2025

उत्तराखंड में फ्लाइट के साथ रेल यात्रियों की भी बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेन कैंसिल, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

December 6, 2025

गढ़वाल सांसद ने संसद में उठाया वन्यजीव हमलों का मुद्दा

December 6, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी

December 6, 2025

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अब सांभर के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

December 6, 2025

उत्तराखंड में फ्लाइट के साथ रेल यात्रियों की भी बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेन कैंसिल, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

December 6, 2025
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.