लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं-बाईपास के बीच पास दो कारों की ओवरटेक के चक्कर में हुई भिड़ंत के चलते चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, जबकि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान काफी देर तक यातायात अवरुद्ध रहा, तथा दोनों जनपदों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लगभग 1 घंटे के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम लालकुआं से नगला की ओर को जा रही दो कारें ओवरटेक के चक्कर में आपस में ही भिड़ गई, परिणाम स्वरुप दोनों कार सड़क में आड़ी तिरछी खड़ी होकर क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान जय अरिहंत कॉलेज हल्दूचौड़ से खटीमा को स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे हीरा सिंह और मनीष समेंत चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, दूसरी कार (सोनेट किया) में एक महिला और पुरुष सवार थे, जिसमें पुरुष को हल्की चोट आई है, जिसे उसकी पत्नी दूसरी गाड़ी से चिकित्सालय को ले गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कारों में सवार चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के अनुसार ओवरटेक के चक्कर में हुई दुर्घटना के बाद दोनों कारें सड़क में आड़ी तिरछी हो जाने के चलते जाम लग गया।
जिसे बमुश्किल सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया गया है, जाम लगने के बाद मौके पर उधम सिंह नगर की पुलिस भी पहुंच गई थी, दुर्घटना स्थल लालकुआं और पंतनगर थाने का बॉर्डर क्षेत्र है, जिसमें दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जाम हटाने की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
- होली के बाद हाउस टैक्स पर सख्ती, नगर निगम देगा बकायेदारों को अंतिम नोटिस
- रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
Thursday, March 5

