Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Holiday Update: 31 की जगह 30 मार्च को घोषित हुआ अवकाश
  • दून अस्पताल पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • हल्द्वानी से विकासनगर तक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत कई गिरफ्तार
  • धामी सरकार के 4 साल: विकास की बड़ी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश
  • देहरादून: 2 दिन से लापता युवक का शव आसन नदी में मिला, जेब से सल्फास और ब्लेड बरामद
  • देहरादून में धामी सरकार के 4 साल पूरे, राज्यभर में कार्यक्रमों की शुरुआत
  • धामी सरकार में विभागों का बंटवारा: गृह समेत अहम मंत्रालय CM के पास
  • देहरादून में ट्रैफिक पर सख्ती: APNR कैमरे से होगी ओवरस्पीडिंग की निगरानी
  • धामी सरकार के 4 साल पूरे, 23-25 मार्च तक प्रदेशभर में भव्य आयोजन
  • कैबिनेट विस्तार के बाद अब बारी विभागों की, आज हो सकता है ऐलान
Monday, March 23
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»ट्रियो कप 2026 फाइनल: दीपक तोमर के 63 रन, एमडीडीए-यूपीसीएल की पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास
उत्तराखंड

ट्रियो कप 2026 फाइनल: दीपक तोमर के 63 रन, एमडीडीए-यूपीसीएल की पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास

news61ukBy news61ukJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। ट्रियो कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम पावर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों को उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट क्रिकेट देखने को मिला।
एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई ट्रॉफी
चैंपियन बनने के बाद पावर पैंथर्स की टीम ने मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर ट्रियो कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कॉर्पोरेट क्रिकेट में विभागीय टीमों का दबदबा
यह टूर्नामेंट एक प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता था, जिसमें कुल 30 टीमों ने भाग लिया। पावर पैंथर्स टीम एमडीडीए और यूपीसीएल की संयुक्त टीम है, जिसमें अन्य विभागों से जुड़े खिलाड़ी भी शामिल रहे। इतने बड़े टूर्नामेंट में खिताब जीतना टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टीम वर्क का प्रमाण है। यह जीत उत्तराखंड के विभागीय खेल जगत के लिए भी गर्व का क्षण मानी जा रही है।
दीपक तोमर की बल्लेबाजी ने रखी जीत की नींव
पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर पैंथर्स ने निर्धारित 25 ओवरों में 187 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक तोमर ने शानदार जुझारू 63 रनों की पारी खेली। वहीं राजेश ने 41 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। अंत में मनवीर पंवार ने मात्र 8 गेंदों पर 20 रन बनाकर स्कोर को चुनौतीपूर्ण बना दिया।
गेंदबाजों ने तोड़ा नवी स्पोर्ट्स क्लब का हौसला
लक्ष्य का पीछा करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने संघर्ष जरूर किया। अर्चित अग्रवाल ने 46 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन पूरी टीम 23.2 ओवरों में 170 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अक्षय कुमार सिंह ने 4.2 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि किरन सिंह ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख पावर पैंथर्स के पक्ष में मोड़ दिया।
मैच के दौरान जीवंत रहा माहौल
मैच के दौरान मंच संचालन प्रवेश सेमवाल ने अपने अनोखे अंदाज से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। वहीं कमेंट्री में अलंकार गौतम ने रोचक शैली से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में रणजीत मान, निलेश पाठक, सनी ठाकुर, अक्षय घरती, सुभाष रावत, दीक्षांत मिश्रा, आदित्य नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
काम के साथ-साथ खेल और फिटनेस भी बेहद जरूरी है। ऐसे कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। पावर पैंथर्स की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और आपसी तालमेल का नतीजा है। एमडीडीए हमेशा अपने कार्मिकों और विभागीय खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। इस तरह के आयोजन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

Holiday Update: 31 की जगह 30 मार्च को घोषित हुआ अवकाश

March 23, 2026
Read More

दून अस्पताल पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

March 23, 2026
Read More

हल्द्वानी से विकासनगर तक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत कई गिरफ्तार

March 23, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

Holiday Update: 31 की जगह 30 मार्च को घोषित हुआ अवकाश

March 23, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तिथि…

Read More

दून अस्पताल पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

March 23, 2026

हल्द्वानी से विकासनगर तक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत कई गिरफ्तार

March 23, 2026

धामी सरकार के 4 साल: विकास की बड़ी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश

March 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

Holiday Update: 31 की जगह 30 मार्च को घोषित हुआ अवकाश

March 23, 2026

दून अस्पताल पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

March 23, 2026

हल्द्वानी से विकासनगर तक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत कई गिरफ्तार

March 23, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.