उत्तराखंड के चकराता में शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में भारतीय सेना के युवा अधिकारी मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि मेजर को सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैन्यकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मेजर शुभम सैनी को खाई से बाहर निकाला और तत्काल सैनिक अस्पताल चकराता पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार चोटें अत्यंत गंभीर थीं।
मृतक मेजर शुभम सैनी की उम्र 27 वर्ष थी। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक अंतर्गत घसौली गांव के निवासी थे और वर्तमान में चकराता स्थित सेना मुख्यालय में तैनात थे।
सेना अधिकारियों ने बताया कि मेजर शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पदोन्नति देकर मेजर बनाया गया था।
चकराता थाना पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद मेजर का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। जवान अधिकारी की असमय मौत से सेना के साथ-साथ उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3

