अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले में चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार में दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे हुई, जब मारुति स्विफ्ट (UK04 AE 0754) और मारुति के-10 (UP 32 DK 6325) कालीधार बैंड के पास आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति के-10 वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
हादसे में मोहान सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के अनुसार, “सड़क हादसे में घायल दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। सर्दियों के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।”
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने यात्रियों को निम्न सावधानियां बरतने की सलाह दी है — मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखें
ओवरटेक केवल सुरक्षित स्थान पर करें
मोबाइल फोन का उपयोग न करें
वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी रखें
यात्रा से पहले वाहन की स्थिति जांचें
सीट बेल्ट का हमेशा उपयोग करें
खराब मौसम में अतिरिक्त सतर्कता
थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- UPSC 2025: उत्तराखंड के 13 युवाओं का कमाल, शानदार रैंक से बढ़ाया प्रदेश का मान
- धराली आपदा का सच: न बादल फटा, न झील टूटी… ISRO रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, 10 घंटे में टैक्सी चालक गिरफ्तार
- महंगाई का झटका: रसोई गैस 60 और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा
- हरिद्वार में अमित शाह की बड़ी रैली: 2000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
- देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान
- गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
- होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
- चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
- CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
Saturday, March 7

